Source :- LIVE HINDUSTAN

पति-पत्नी के नोक-झोंक और तकरार वाले चुटकुले तो आपने खूब पढ़े होंगे लेकिन आज हम आपके लिए और भी ज्यादा मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। ये चुटकुले पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी और आप पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

दिन की शुरुआत खिलखिलाकर हो तो स्ट्रेस कम रहता है और दिमाग शांत रहता है। अगर आप दिनभर हंसते हुए रहना चाहते हैं, तो कुछ मजेदार चुटकुले जरूर पढ़ें। इन चुटकुलों को आप दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं और फिर साथ में मजे ले सकते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता नोक-झोंक वाला होता है और इसी से जुड़े कुछ धमाकेदार जोक्स हम आपके लिए लेकर आए हैं।

1- वकील – हत्या की रात तुम्हारे पति के

अंतिम शब्द…?

पत्नी – मेरा चश्मा कहां है संगीता…?

वकील – तो इसमें मारने वाली क्या बात

थी…?

पत्नी – मेरा नाम रंजना है!

जज हुए बेहोश और पूरा कोर्ट खामोश।

2- पति नहाने गया था..

पत्नी ने उसका फोन चेक किया तो

कॉन्टेक्ट्स में एक नाम “कोरोना”

लिखा था।

उसने डायल किया तो

किचन में पड़ा उसका खुद का फोन

बजने लगा.

अब लाख समझाने पर भी पति बाथरूम

से बाहर नहीं आ रहा…

बोल रहा है कि मैं “लाकडाउन” में हूं।

3- पत्नीः कोई नया शेर सुनाओ?

पति: संगमरमर से तराशा,

खुदा ने तेरे बदन को..

पत्नी (खुशी से): आगे?

पतिः बाकी बचा पत्थर उसने

तेरी अक्ल पे रख दिया।

4- बीवी ने पेंटर से अपनी पेंटिंग बनवाई

फिर कुछ सोच कर पेंटर को कहा की

गले में नवलखा हार भी बनवा दो

पेंटिंग बनने के बाद पति ने पूछा तुमने ऐसा क्यों किया।

बीवी बोली कभी में मर गई तो तुम दूसरी शादी कर लोगे

नई वाली आएगी तो ये हार ढूंढ़ेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा

तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा

इसे कहते है, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

5- पार्टी में सुन्दर लड़की से हंस हंस

कर बातें कर रहे पति के पास पत्नी

आई और बोली,

चलिए घर चल कर मैं आपकी चोट पर Iodex लगा दूंगी।

पति- पर मुझे चोट कहां लगी है।

पत्नी- अभी हम घर भी कहां

पहुंचे हैं?

6- पति- हिपनोटाइज करना क्या होता है

पत्नी- किसी को अपने कंट्रोल में कर के अपनी मर्जी के काम करवाना।

पति- चल झूठी, उसे तो शादी कहते हैं।

7- पति ने पत्नी से कहा पिछले महीने

का हिसाब दो

पत्नी ने हिसाब लिखना शुरू किया

बीच बीच में लिखने लगी भ.जा.कि.गे .

800भ.जा.कि.गे 2000भ.जा.कि.गे

500भ.जा.कि.गे.

पति ने पूछा ये भ.जा.कि.गे की

क्या है ?

पत्नी : भगवान जाने किधर गए।

8- एक आदमी जब ससुराल से बीवी लेकर चलने

लगा तो उसकी सास ने उसको 100 रूपये

दिए!!

लेकिन घर पहुंचते ही उसने पत्नी से कहा तेरी

मां ने मेरी बेइज्जती कर दी मैं 150 रूपये के केले

लेकर गया था

और उन को मुझे 100 रूपये पकड़ाते शरम नहीं आयी ।

इतना सुनकर पत्नी माथा पकड़कर बैठ

गयी…और बोली तू मुझे लेने गया था या,.., वहां केले बेचने गया था!!

9- पत्नी चिल्ला कर बोली- आज

शाम को जल्दी घर आ जाना

पति- क्यों कुछ खास है क्या?

पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे

हैं।

पति- मेरा दिमाग मत खाओ,

मैं बिजी हूं, वैसे कौन कौन आ रहा है?

पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ

रही हैं।

पति खुश होकर- अरे डार्लिंग,

तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार

पक्का टाइम से आ जाऊंगा।

10- बीवी ने पुछा…..

मुमताज के गुजरने के बाद

उसकी याद में शाहजहा ने –

ताज महल बनवाया था…

मेरी याद में आप क्या बनवाओगे…??

पति ने भी प्यार से कह दीया

पूड़ी-सब्जी

11- पत्नी- आप मुझे रानी क्यों बोलते हो,

पति- क्योंकि नौकरानी लम्बा शब्द हो

जाता है,

पत्नी(गुस्से से): तुम्हे पता है किं में तुम्हे “जान

क्यों बोलती हूं?

पति: नहीं.. बताओ तो जरा

पत्नी: “जानवर लम्बा शब्द हो जाता

है इसलिए सिर्फ “जान” बोल देती हूं।

12- पति ने दूसरे कमरे से पत्नी को

व्हाट्सएप किया: अगर मुन्ना सो

गया हो तो मैं आ जाऊं?

उधर से मैसेज आया: मम्मी सो

गई है और मैं उनके मोबाइल पर

गेम खेल रहा हूं…!!

13- पति-पत्नी का झगड़ा हो रहा था।

पत्नी: तुम्हें मेरी आवाज से बहुत

परेशानी हैं न, बस आज के बाद तुम

मेरी आवाज नहीं सुनोगे।

पतिः क्यों, क्या तुम गूंगी होने वाली

पत्नी: नहीं, मैं तुम्हें बहरा करने वाली हूं।

14- बीवी ने नई सिम खरीदी

और सोचा कि पति को सरप्राइज दूंगी।

वह किचन में गई और पति को फोन किया।

बीवी : हैलो डार्लिंग..

पति (धीरे से बोलते हुए): तुम बाद में फोन करना,

अभी चुड़ैल किचन में है।

पति का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है।

15- सुबह सुबह आवाज आई

पप्पी तो लेल्लो पप्पी तो

पप्पी तो लेल्लो पप्पी तो।

पति ने बाहर जाकर देखा तो

राजस्थानी छोरी

पपीता बेच रही थी

बीबी –हो गयी तस्सली, मैं रोकती तो मुंह फूला लेते।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN