Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार KBC 18: सास ने की जिंदा जलाने की कोशिश! अमिताभ के सामने...

KBC 18: सास ने की जिंदा जलाने की कोशिश! अमिताभ के सामने छलका घरेलू हिंसा पीड़िता का दर्द

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/kbc_dowry_17-09_1789660668893_Hfbj_1789660674047_oITm_fb2eb38e-29ac-4046-b09e-21ac0bcfd6d9_s7DY.png

कौन बनेगा करोड़पति 18 में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बिलासपुर एक महिला बैठी। इस महिला ने बताया कि कैसे उनके ससुराल वालों ने उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की और उन्हें उनकी बेटी से भी अलग कर दिया। 

कौन बनेगा करोड़पति 18 के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने बिलासपुर की एक महिला कपिला तनेजा पहुंचीं। कपिला शो से 7.5 लाख रुपये जीतकर गईं। खेल खेलते हुए कपिला ने बताया कि वो घरेलू हिंसा का शिकार रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उनके ससुराल वालों ने उन्हें उनकी बेटी से भी अलग कर दिया था। कपिला की आपबीती सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि किसी भी औरत के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

24 साल से अपनी बेटी से अलग हैं कपिला

कपिला ने बताया कि उस वक्त उनकी बेटी काफी छोटी थी और 24 साल से उन्होंने अपनी बेटी को नहीं देखा है। कपिला के ससुराल वालों ने उन्हें उनकी बेटी से अलग कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पड़ोसियों से पता चला है कि उनकी बेटी अब काम के लिए किसी दूसरे शहर चली गई है। केबीसी कंटेस्टेंट ने बताया कि वो हर रोज अपनी बेटी के लिए प्रार्थना करती हैं।

मिट्टी का तेल डालकर लगा दी मोमबत्ती

अग्निकांड के बारे में बात करते हुए कपिला ने बताया कि पहले उनकी सास ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू किया, फिर उन्होंने सारी प्लानिंग की। कपिला ने बताया कि उनकी सास ने उनपर मिट्टी का तेल डालकर मोमबत्ती लगा दी। उन्होंने कहा- सर्दियों के दिन थे, साड़ी का आंचल पूरी तरह शरीर से चिपक गया, लेकिन किसी तरह से मैंने उसको हटाकर खुद को पानी की टंकी में डुबाया। वहां से फिर मुझे अस्पताल ले जाया गया।

कपिला की आपबीती सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन

इस घटना के दो हफ्तों से ज्यादा तक उन्हें होश नहीं आया। होश आने के बाद ही उनकी सर्जरी हो पाई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ही उन्होंने पुलिस में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। कपिला की आपबीती सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। उन्होंने कहा- आपके साथ जो हुआ उसे अन्याय कहना भी छोटा शब्द होगा। किसी भी महिला के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

ट्यूशन पढ़ाकर चलता है कपिला का गुजारा

कपिला अब बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं और ज्यादातर वक्त अपने घर में ही रहती हैं। कपिला शो से 7.5 लाख रुपये जीतकर गईं। उन्होंने बताया कि वो इन पैसों से आर्टिफिशियल कान लगवाने के लिए सर्जरी करवाना चाहती हैं, और इसी के साथ वो अविवाहित माताओं के लिए एक घर खोलना चाहती हैं, जिन्हें समाज में अक्सर बुरी नजर से देखा जाता है।

7.5 लाख के अलावा मिला 90 हजार रुपये का बोनस

कपिला शो से 7.5 लाख रुपये जीतने के साथ-साथ 90 हजार रुपये का एक्स्ट्रा बोनस भी लेकर गईं। दरअसल, ‘सुपर संदूक’ में जीती रकम को लाइफलाइन के बदले इस्तेमाल नहीं करने की वजह से उन्हें 90 हजार रुपये का एक्स्ट्रा बोनस भी मिला। कपिला 11वें सवाल तक तो जवाब दे पाईं, लेकिन 12वें सवाल पर अटक गईं।

किस सवाल पर अटकी थीं कपिला?

कपिला का 12वां सवाल था कि पश्चिम एशिया के इनमें से किस शहर को 1930 के दशक में ब्रिटिश भारत से अलग किया गया था? ऑप्शन थे- मोसुल, बसरा, जेद्दा और अदन।

क्या है इस सवाल का सही जवाब?

कपिला इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं, इसलिए उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला लिया। अमिताभ ने उन्हें एक ऑप्शन चुनने को कहा। कपिला ने मोसुल चुना, लेकिन यह जवाब गलत था। इस सवाल का सही जवाब अदन था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN