Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अंदाज अपना अपना के सेट पर कैसे दूर हुई थीं करिश्मा कपूर...

अंदाज अपना अपना के सेट पर कैसे दूर हुई थीं करिश्मा कपूर और रवीना टंडन की दूरियां

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/rra_1789668273714_stSM_1789668282781_wBGU_91d64157-836e-4d45-af4d-1d5cc35c2e6e_6AY7.jpg

करिश्मा कपूर और रवीना टंडन ने साथ में फिल्म अंदाज अपना अपना फिल्म में काम किया है। इस फिल्म के शूट के दौरान दोनों एक्ट्रेसेस के बीच पहले काफी दूरियां थीं।

फिल्म अंदाज अपना-अपना तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है। फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन लीड रोल में थे। ऐसा कहा जाता था कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रवीना और करिश्मा के बीच अच्छा बॉन्ड नहीं था। अब दोनों ने साथ में उस दौरान के बारे में बात की और बताया कि कैसे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

शूट करते हुए काफी मजा आता था

दरअसल, करिश्मा और रवीना साथ में डांसर सीजन 5 में नजर आए। इस शो में करिश्मा जज हैं और रवीना बतौर गेस्ट आई थीं। इस दौरान शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने दोनों से अंदाज अपना अपना की कोई याद शेयर करने को कहा। रवीना बताती हैं कि फिल्म के कई ऐसे सीन थे जिन्हें शूट करते वक्त वे अपनी हंसी नहीं रोक पाते थे। रवीना यह भी बताती हैं कि वह उस सीन में हंसते हुए भी दिखी हैं जब आमिर के किरदार को किडनैपर का कॉल आता है।

कैसे हुई करीना-रवीना की बात शुरू

रवीना यह भी बताती हैं कि साथ में काम करने के बावजूद भी वह, आमिर, सलमान और करिश्मा एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। लेकिन सबका आर्ट को लेकर जो प्यार है इससे उनके डिफ्रेंस साइड हो गए। इसके बाद रवीना फिर उस सीन के बारे में बताती हैं जब एक पिलर पर दोनों को साथ में बांध दिया जाता है।

रवीना बोलीं, ‘डिनर ब्रेक था और हमें तब भी बांधा हुआ था। सबने हमारे साथ प्रैंक किया। सब खाने चले गए और हमें बांधकर रखा अकेले।’

दोनों अब इंतजार कर रहे थे कि कब उन्हें खोला जाएगा, लेकिन तब रवीना ने करिश्मा से पूछा कि जूस पिएगी? इस पर करिश्मा बोलती हैं हां मुझे बहुत भूख लग रही है। बस इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई।

करिश्मा बोलीं हम 4 नर्वस थे

करिश्मा ने फिर बताया कि कैसे ये रात और ये दूरी शूटिंग के दौरान वे सेटल हुए और फिर कम्फर्ट हुए। करिश्मा बोलीं, हम चारों नए-नए थे। हम सब उस समय काफी नर्वस थे राजकुमार संतोषी के साथ शूट करते हुए। उस कॉमेडी गाने को शूट करते हुए काफी मजा आया था, लेकिन ये मुश्किल भी था। ये हमारा सेटलिंग गाना था।

जब फराह ने रवीना-करिश्मा की लड़ाई पर कहा था

बता दें कि साल 2007 में कॉफी विद करण शो के दौरान फराह खान ने बताया था कि फिल्म आतिश की शूटिंग के दौरान रवीना और करिश्मा की लड़ाई हो गई थी। वह बोली थीं, मैं करिश्मा और रवीना के साथ गाने की शूटिंग कर रही थी और उस समय दोनों के बीच बहुत लड़ाई हो गई थी और दोनों एक-दूसरे पर विग मारते थे। ये लड़ाई काफी बचपने से भरी थी।

वहीं साल 2025 में जब फराह, रवीना के घर गई थीं अपने यूट्यूब चैनल के वीडियो के लिए तो तब रवीना ने फराह के उस स्टेटमेंट पर सवाल खड़े करते हुए कहा था, ‘आपने हर जगह कहा कि हम लड़ रहे थे। लेकिन हम लड़े कब? मैंने कब क्या किया? मैं डांसर्स के साथ बैठी थी जो मेरे दोस्त थे और वो नॉन वेज जोक्स कर रहे थे।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN