Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/ranbir_kapoor_anjali_arora_17_09_1789655966011_hDkj_1789655974353_7Vvy_0c769877-0c5f-4972-a0a6-14eef46c1a0c_ker4.pngरणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में रणबीर कपूर को पंडित जी प्रसाद देते हैं, लेकिन रणबीर वो डिब्बा पैप्स को दे देते हैं और कहते हैं कि वो डाइट पर हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल हुए थे। इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि, जब दर्शन के बाद पंडित जी रणबीर को प्रसाद देते हैं, रणबीर वो डिब्बा पैप्स को दे देते हैं। वो कहते हैं कि वो डाइट पर हैं। रणबीर की अब इस वीडियो पर कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा रा रिएक्शन आया है।
अंजलि अरोड़ा ने रणबीर की वायरल वीडियो पर क्या बोला?
अंजलि अरोड़ा से पूछा गया कि रणबीर ने हाल ही में प्रसाद खाने से मना कर दिया क्योंकि वो डाइट पर थे। क्या वो प्रसाद खातीं या डाइट का बहाना देतीं? इसपर अंजलि अरोड़ा ने कहा, “अरे, मैं तो खुद अभी गणपति जी रखककर आई हूं घर पर। और मुझे मीठा बहुत पसंद है। मैं तो इतना ज्यादा मीठा खाती हूं कि बस…और वैसे भी प्रसाद जो मिलता है वो आशीर्वाद होता है। उससे न हमारा वजन बढ़ता है, उससे सदबुद्धी ही मिलती है। तो जितना प्रसाद आपको मिले, ये नहीं कि बहुत खाना है, लेकिन थोड़ा-थोड़ा खाया करो, भगवान आशीर्वाद देते हैं। पता नहीं होता कि कब क्या मिल जाए। सुना है ना किसी भी रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे।”
डाइट की वजह से रणबीर ने नहीं खाया प्रसाद
रणबीर कपूर की जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें रणबीर कपूर पहले भगवान गणेश की मूर्ति के पास जाकर माथा टेंकते हैं। रणबीर वहां से निकल रहे होते हैं कि तभी पंडित जी उन्हें प्रसाद का डिब्बा देते हैं। रणबीर वो डिब्बा ले तो लेते हैं, लेकिन तुरंत ही वो डिब्बा पैप्स को देते हुए कहते हैं- यार मैं तो डाइट पर हूं, आप लोग खा लोगे?
रणबीर कपूर की सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग
रणबीर कपूर की इस वीडियो को लेकर उनकी काफी ट्रोलिंग हो रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- हमें भी फिल्म देखने से परहेज है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- पता नहीं इसने भगवान राम का किरदार कैसे निभाया होगा। भक्ति को बिल्कुल दिखती ही नहीं है। एक तीसरे यूजर ने लिखा- बीफ दोगे तो ले लेगा। प्रसाद है इसलिए नहीं लिया। एक ने कहा- भाई लिख लो इस बात को, इसकी रामायण फ्लॉप होगी। एक ने कहा- और इसको भगवान राम बना दिया है।
अंजलि अरोड़ा ने बताया कैसे मिला माता सीता का रोल
अंजलि अरोड़ा की बात करें तो वो जल्द ही माता सीता के रोल में नजर आएंगी। अंजलि अरोड़ा ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म में अंजलि सीता का रोल निभाएंगे। इस रोल के बारे में बात करते हुए कच्चा बादाम गर्ल ने कहा कि ये रोल उन्होंने चुना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस रोल के लिए माता सीता और भगवान राम ने उन्हें चुना है। अंजलि ने कहा, “और मैं श्री राम और हनुमान जी की बहुत बड़ी भक्त हूं। हर मंगलवार को मैं हनुमान जी के मंदिर जाती हूं। उसी का ये फल है। अगर उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है और कहा है कि बेटा करना है, तो करना है।
कब रिलीज होगी अंजलि अरोड़ा की फिल्म?
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की बात करें तो ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में एक्टर देव शर्मा भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रजनीश दुग्गल (रावण), शील वर्मा (लक्ष्मण) और निर्भय वाधवा (हनुमान) जैसे कलाकार नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




