Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Koffee With Karan 9: करण ने फिर किया वर्जिन होने पर सवाल,...

Koffee With Karan 9: करण ने फिर किया वर्जिन होने पर सवाल, सलमान खान बोले-कंट्रोल…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffeff_ccedff_1791885516635_jOlO_1791885520844_QfDB_c9af9425-0268-49fa-985b-06614778e08c_GGkb.jpg

‘कॉफी विद करण सीजन 9’  का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। एक बार फिर करण ने सलमान से उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल कर दिया है। देखिए इस मजेदार एपिसोड का प्रोमो यहां-

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए शुरू होने वाला है। हाल में करण ने एक 20 सेकंड का प्रोमो शेयर कर जानकारी दी थी कि इस बार उनके इस सीजन के पहले मेहमान सलमान खान होंगे। अब सलमान के सतह उनके इस पहले एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में करण एक बार फिर सलमान के वर्जन होने से जुड़ा सवाल करते दिख रहे हैं। साथ ही समय के साथ सलमान के बर्ताव में आए बदलाव को लेकर भी सवाल किए गए। एक्टर ने पैपराजी वर्ल्ड और ट्रोल करने पर अपनी राय रखी।

‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का नया प्रोमो

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान, होस्ट करण जौहर की कुर्सी पर बैठ गाए। आगे करण एक्टर से पूछते हैं कि वो अब भी वर्जिन हैं या नहीं। दरअसल, करण पिछले एक सीजन में सलमान ने दुनिया को बताया था कि वो वर्जिन हैं। ये सवाल अब 9 वें सीजन में भी पूछा जाएगा। आगे करण ने उनके शांत होने पर सवाल किया। इसके जवाब में सलमान ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में जो भी एडवाइस दूसरों को दी थीं अब वी उनके काम आ रही हैं। सलमान ने पैपराजी और ट्रोल करने वाले कल्चर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि फोन में जिसने भी कैमरा लगाया है वो उन्हें अगर मिल जाए तो। इसे बाद वो स्माइल करते हैं। ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ का ये एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान का पॉपुलर डायलॉग ‘इट्स डन ब्रो’ पर भी चर्चा होती दिखेगी।

सलमान के एपिसोड पर यूजर्स का रिएक्शन

इस प्रोमो के सामने आने के बाद यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि वो एपिसोड का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा कि करण का शो सलमान की एंट्री से चल पड़ेगा, वहीं एक यूजर ने इस सीजन को खास बताया। कुछ यूजर्स ने अपने फेवरेट एक्टर्स के नाम के सुझाव दिए हैं कि वो उन्हें इस सीजन में देखना चाहते हैं।

‘कॉफी विद करण’ का पुराना इतिहास

बता दें, ‘कॉफी विद करण’ की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। करण इन करीब 22 सालों में 8 सीजन होस्ट कर चुके हैं और अब अपना आखिरी 9वां सीजन लेकर आ रहे हैं। पिछले कई सीजन यादगार रहे। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या रायम शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, सनी देओल,धर्मेंद्र समेत कई बड़े एक्टर्स इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। इस शो पर कई यादगार एपिसोड देखने को मिले। वहीं कुछ विवाद भी जुड़े रहे। अब करण अपना नया और आखिरी सीजन लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट है कि इस बार शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, समेत कई पॉपुलर सेलेब्रिटी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ कल यानी 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN