Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Cylinder Price Today: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन ने एलपीजी सिलेंडरों के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। नई दरों के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹913 है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹3,113.50 है। 

आज एक बार फिर एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली में आज 1 जून से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये की जगह अब ₹3,113.50 का मिलेगा। इसमें 42 रुपये का इजाफा हुआ है। बेंगलुरु में अब कमर्शियल ₹3198 में बिक रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज 1 जून से 920 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3135 रुपये का हो गया है।

मुंबई में कमर्शियल 3,024 रुपये से बढ़कर 3067.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल पहले 3,237 रुपये था और आज से 3283 रुपये का हो गया है। वहीं, लखनऊ में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3236 रुपये हो गया है। बता दें युद्ध के बाद से कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1373 रुपये बढ़ चुके हैं, जिसमें पिछले महीने की सबसे बड़ी 993 रुपये की बढ़ोतरी भी शामिल है। हालांकि, इस दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम केवल 60 रुपये बढ़े।

जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल 3155 रुपये में बिक रहा है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए क्या हैं रेट?

दिल्ली समेत पूरे देश में घरेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। इसके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर दिल्ली की बात करें तो घरेलू ग्राहकों के लिए 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर ₹913 में उपलब्ध है। वहीं 5 किलो का छोटा घरेलू सिलेंडर ₹339 में मिल रहा है। इसके अलावा 10 किलो एक्स्ट्रालाइट एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹652 तय की गई है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम

दिल्ली में कमर्शियल यूज के लिए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 है। इसमें 42 रुपये की बढ़़ोतरी की गई है। वहीं 19 किलो इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹3,136 और 19 किलो नॉनकट सिलेंडर ₹3,262 में उपलब्ध है।

छोटे सिलेंडरों के रेट

5 किलो नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर की रीफिल कीमत ₹821.50 है, जबकि नया सिलेंडर ₹1,765.50 से ₹1,779.50 के बीच उपलब्ध है। 2 किलो एफटीएल सिलेंडर की कीमत ₹1,062.50 और रीफिल ₹354.50 तय की गई है।

औद्योगिक उपयोग वाले सिलेंडर भी महंगे

औद्योगिक और बड़े व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 47.5 किलो वाला सामान्य एलपीजी सिलेंडर 105 रुपये बढ़कर ₹7,779.50 का हो गया है। वहीं 47.5 किलो इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹7,836 में मिल रहा है।

इसके अलावा 425 किलो वाले बड़े एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹69,651 तय की गई है, जबकि 425 किलो इंडेन एक्स्ट्रातेज सिलेंडर ₹70,153 में उपलब्ध है। 425 किलो ओडरलेस एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹46,497.50 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN