Source :- LIVE HINDUSTAN
Petrol Diesel Price Today 1 June: आज 1 जून को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर आज राहत है।
Petrol Diesel Price Today 1 June: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा करने के बाद आज 1 जून को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर आज राहत है। इसमें किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
दूसरी ओर कच्चे तेल के रेट में आज फिर उबाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड 2.16 डॉलर प्रति बैरल महंगा होकर 93.28 डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि, WTI में 2.35 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज यह 89.71 डॉलर प्रति बैरल पर है।
बता दें मई में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 7.50 रुपये बढ़े थे। इससे अधिकतर राज्यों में अब पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। जबकि, आंध्र प्रदेश , बिहार, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया।
मई में चार बार बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के रेट
बता दें 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हुआ था। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। सबसे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।
आज किस शहर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के रेट
भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। यानी यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चेन्नई में भी रेट में कोई बदलाव नहीं है। आज चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल दिल्ली 95.20 रुपये लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







