Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Price Today ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जुलाई के पहले ही दिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत घटा घटा दिए थे, जिससे दिल्ली में इसका दाम 3113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया। एक जुलाई से कीमतों में 183.50 रुपये की कमी की गई है। वहीं, 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 13 रुपये की कमी की है।
इसके बाद, दिल्ली में 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर के दाम अब 808.50 रुपये है। दूसरी ओर आज 2 जुलाई को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट जस के तस हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में आज भी 14.2 किलो वाला सिलेंडर 942 रुपये का है।
लखनऊ में एलपीजी के क्या हैं रेट
इंडियन ऑयल के 2 जुलाई रेट के अनुसार पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये और कमर्शियल का दाम 3227 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। जयपुर में भी आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर 945.5 और कमर्शियल सिलेंडर 2957.50 रुपये का है। जबकि, कोलकाता घरेलू सिलेंडर 968 और कमर्शियल 3081.50 रुपये का है।
देहरादून में कितने का मिल रहा सिलेंडर
लेह में आज घरेलू सिलेंडर 1196.5 और कमर्शियल 3594.50 रुपये का है। चेन्नई में नीला वाला सिलेंडर 3106 रुपये और लाल वाला रसोई गैस सिलेंडर 957.5 रुपये का है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर के दाम आज 961 रुपये पर स्थिर हैं, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2983 रुपये पर है।
इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर 3040.50 रुपये जबकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 970 रुपये पर स्थिर है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये है।
ईरान युद्ध के दौरान खूब बढ़े दाम
बता दें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते 7 मार्च को भी एलपीजी की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की थी। अप्रैल में कंपनियों ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच महानगरों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में 195.50 रुपये की वृद्धि की थी। उस संशोधन के साथ, कमर्शियल एलपीजी की कीमतें कोलकाता में 2,208 रुपये, मुंबई में 2,031 रुपये और चेन्नई में 2,246.50 रुपये तक बढ़ा दी गई थीं।
जनवरी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 111 रुपये की वृद्धि के बाद, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,691.50 रुपये हो गया था। कमर्शियल एलपीजी दरों में वृद्धि के साथ-साथ, एक जनवरी से 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
एलपीजी की सप्लाई पर क्या है अपडेट्स
भारत की लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी सप्लाई ऐतिहासिक रूप से संवेदनशील होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरती है, ऐसे में समुद्री नौवहन संकट ने घरेलू रसोई गैस के लिए सीधा और गंभीर खतरा पैदा कर दिया था। फिर भी, भारत ने संघर्ष के चरम पर अपनी डिमांड और सप्लाई में व्यापक बदलाव करके लाखों घरों तक रसोई गैस की कमी नहीं होने दी।
बीपीसीएल के पूर्व निदेशक (मार्केटिंग) सुखमल जैन ने एएनआई को बताया कि सरकार का मुख्य निर्देश सीधा और अटल था। जैन ने कहा, “सरकार ने सबसे पहला निर्णय यह लिया कि हम घरेलू रसोई एलपीजी को बाकी सब चीजों से ऊपर प्राथमिकता देंगे।”
जैन ने बताया, “रेस्टोरेंट और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली कमर्शियल एलपीजी पर काफी हद तक रोक लगा दी गई। अगर हमने इसे प्रतिबंधित नहीं किया होता, तो इसका दुरुपयोग और कालाबाजारी हो सकती थी।” उन्होंने पुष्टि की कि कुल कमर्शियल उपयोग में प्रतिदिन 90,000 टन से गिरकर 75,000 टन की महत्वपूर्ण गिरावट आई।
जैन ने जोर देकर कहा, “हमने डिलीवरी के लिए एक DAC लागू की। तीनों कंपनियों में 95 से 98 प्रतिशत सप्लाई इस डिजिटल कोड के माध्यम से भेजी गई, जिससे स्पष्ट संदेश गया कि केवल वास्तविक ग्राहकों को ही रिफिल मिल रहे हैं।”
एलपीजी उत्पादन डेढ़ गुना हुआ
जैन ने खुलासा किया, “हमारा एलपीजी उत्पादन अपनी सामान्य दर का लगभग डेढ़ गुना हो गया, जो लगभग 55 प्रतिशत बढ़ गया। उत्पादन 33,000-34,000 टन प्रतिदिन से उछलकर प्रभावशाली 54,000 टन प्रतिदिन तक पहुंच गया।” उन्होंने आगे कहा, “हमने अपने भंडार को स्थिर करने के लिए अमेरिका, अर्जेंटीना और अन्य गैर-मध्य पूर्वी देशों से एलपीजी कार्गो सुरक्षित किए।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




