Home rss business hindi LPG सिलेंडर की बुकिंग, सब्सिडी और KYC अपडेट के नाम पर हो...

LPG सिलेंडर की बुकिंग, सब्सिडी और KYC अपडेट के नाम पर हो रही ठगी, ICICI बैंक ने किया अलर्ट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Booking Alert: अगर आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं
  • बैंक या गैस एजेंसी कभी भी फोन, SMS या लिंक के जरिए OTP, PIN और गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती है

अगर आपके पास LPG सब्सिडी बंद होने, गैस कनेक्शन काटने या तुरंत KYC अपडेट करने के लिए कोई कॉल या मैसेज आता है तो सावधान हो जाएं। LPG गैस की बुकिंग, सब्सिडी और KYC अपडेट के नाम पर साइबर ठग आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं। इसे देखते हुए ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक के मुताबिक, साइबर ठग गैस एजेंसी, तेल कंपनियों और सरकारी अधिकारियों के नाम पर लोगों को फोन और मैसेज कर रहे हैं। इसके जरिए वे बैंक खातों से पैसे निकालने की कोशिश करते हैं।

इस तरह लोगों को जाल में फंसाते हैं ठग

  • ठग फोन करके कहते हैं कि आपकी LPG सब्सिडी बंद कर दी गई है।
  • गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर तुरंत KYC अपडेट करने को कहते हैं।
  • सब्सिडी वेरिफिकेशन और गैस बुकिंग के नाम पर फर्जी लिंक भेजते हैं।
  • OTP, डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी और UPI अप्रूवल मांगते हैं।
  • WhatsApp पर APK फाइल भेजकर मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल करा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अनजान नंबर से आए कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।
  • गैस कनेक्शन बंद होने या सब्सिडी रुकने की बात कहकर दबाव बनाने वालों से सावधान रहें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • OTP, PIN, CVV और बैंकिंग पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
  • गैस बुकिंग और KYC के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करें।

कैसे करें एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

इंडियन ऑयल पर ऐसे करें बुकिंग

व्हाट्सऐप: 7588888824

मिस्ड कॉल: 8454955555

एसएमएस/आईवीआरएस: 7718955555

Indian Oil One ऐप: मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग।

भारत बिल पेमेंट सिस्टम: इस माध्यम से पेमेंट की सुविधा।

ऑनलाइन पोर्टल: https://cx.indianoil.in

उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एचपी गैस पर कैसे करें बुकिंग

WhatsApp बुकिंग (“Hi” भेजें): 9222201122

मिस्ड कॉल बुकिंग: 8888823456

कस्टमर केयर: 1800-2333-555

गैस लीक इमरजेंसी: 1906

ठगी होने पर यहां करें शिकायत

अगर आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए 1800-2662 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। संदिग्ध कॉल, मैसेज और फिशिंग की शिकायत sancharsaathi.gov.in पर भी की जा सकती है।

बैंक ने साफ किया है कि बैंक या गैस एजेंसी कभी भी फोन, SMS या लिंक के जरिए OTP, PIN और गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती है। इसलिए LPG सब्सिडी या KYC अपडेट के नाम पर आने वाले कॉल और मैसेज से सावधान रहें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN