Home rss business hindi Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफिल्ड्स आईपीओ के GMP में उछाल, 19 नवंबर...

Mahanadi Coalfields IPO: महानदी कोलफिल्ड्स आईपीओ के GMP में उछाल, 19 नवंबर को खुल रहा इश्यू

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Mahanadi Coalfields IPO का आईपीओ 19 नवंबर को खुल जाएगा
  • आज मंगलवार को कंपनी के जीएमपी में तेजी देखने को मिली है

Mahanadi Coalfields IPO details: कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ खुलने जा रहा है। कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित होगा। यानी इश्यू से जुटाया पूरा पैसा शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगा। बता दें, ग्रे मार्केट से भी राहत भरी खबर आई है। महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ के जीएमपी में तेजी देखने को मिली है।

आज कितना है जीएमपी (Mahanadi Coalfields IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि करीब 3 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। इससे पहले 16 नवंबर को आईपीओ का जीएमपी 3.5 रुपये था। 15 नवंबर को 7 रुपये और 14 नवंबर को 9.25 रुपये जीएमपी था।

किस दिन खुल जाएगा Mahanadi Coalfields IPO

रिटेल निवेशक 19 नवंबर से 23 नवंबर तक आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 25 नवंबर को और बीएसई, एनएसई में लिस्टिंग 27 नवंबर को प्रस्तावित है।

कितना है प्राइस बैंड (Mahanadi Coalfields IPO price band)

महानदी कोलफिल्ड्स आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 129 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 110 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14960 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड रजिस्ट्ररा नियुक्त किया गया है।

आईपीओ का साइज (Mahanadi Coalfields IPO Size)

महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ एक मेनबोर्ड सेगमेंट का इश्यू है। कंपनी के आईपीओ का साइज 8981.12 करोड़ रुपये है। इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। मौजूदा निवेशक 66.18 करोड़ शेयर बेचने जा रहे हैं। बता दें, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत इस समय है। इश्यू के बाद यह घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगा।

आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी के लिए रहेगा। कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए होगा। वहीं, एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित है।

बता दें, इस कंपनी की स्थापना 1992 में हुई थी। यानी 34 साल पुरानी कंपनी आईपीओ ला रही है। यह देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन करने वाली कंपनी है। 30 जून 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के पास कुल 17 माइन्स हैं। इसमें 14 माइन्स ओपनकास्ट की हैं। वहीं 3 माइन्स अंडरग्राउंड हैं।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN