Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/18_june_main_vapaas_aunga_box_office_collection_1781800908931_1781800916259_95dcb872-0416-44a0-88a7-9d9025204be5.jpgMain Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 7: दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने एक हफ्ते में कितनी कमाई की है।
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। गुरुवार (18 जून) के दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। ये उछाल मामूली-सा है, लेकिन ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से एक दिन पहले आया ये उछाल अच्छा है। इसके साथ ही, ‘मैं वापस आऊंगा’ को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म इन सात दिनों में कैसा प्रदर्शन किया है।
पहला वीकेंड
फिल्म पिछले शुक्रवार यानी 12 जून के दिन रिलीज हुई थी। पहले दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये और रविवार को 2.50 करोड़ रुपये का कमाए।
सोमवार से गुरुवार का सफर
सोमवार के दिन छुट्टी न होने के कारण फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, इसके बाद फिल्म ने मंगलवार और बुधवार को बेहतरीन वापसी की। मंगलवार को 1.65 करोड़ रुपये और बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं गुरुवार यानी आज फिल्म ने 1.99 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
डे वाइज कलेक्शन
डे 1 – 1.15 करोड़ रुपये
डे 2 – 1.85 करोड़ रुपये
डे 3 – 2.50 करोड़ रुपये
डे 4 – 1.15 करोड़ रुपये
डे 5 – 1.65 करोड़ रुपये
डे 6 – 1.75 करोड़ रुपये
डे 7 – 1.99 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 12.04 करोड़ रुपये
‘पेद्दी’ का कलेक्शन
‘पेद्दी’ को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। गुरुवार के दिन राम चरण की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब ‘मैं वापस आऊंगा’ (1.99 करोड़ रुपये) से कम। हालांकि, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कुल 12.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘पेद्दी’ ने 227.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में
‘मैं वापस आऊंगा’ को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना हैं। जब से ये फिल्म रिलीज हुई है तब से इस फिल्म ने हर दिन 1.5 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कल यानी 19 जून के दिन जब ’कॉकटेल 2′ रिलीज होगी तब फिल्म की रफ्तार कम होगी या बढ़ेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



