Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Mirzapur Box Office Day 3: ‘मिर्जापुर’ की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस,...

Mirzapur Box Office Day 3: ‘मिर्जापुर’ की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन की कमाई सुन हिल जाएंगे आप

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/Mirzapur_The_Movie__1788760730932_852460ad-c9c2-444f-b185-6035188002a9_1788760731114_ed6ff75f-ad89-4f10-98e9-6f77d59a876f_505c5e15-7b3e-4dda-bea7-86e1a923ef92_d4bd1757-40b7-4541-a66a-77bfa34283d2.jpg

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था।

Mirzapur The Movie Box Office collection Day 3: प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ ओटीटी पर अपना भौकाल दिखाने के बाद अब फाइनली बड़े पर्दे पर आ गया है। सात साल से लगातार अपने तीनों सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाला ‘मिर्जापुर’ के रिलीज का दर्शकों ने बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया। ऐसे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने को तैयार है। हर दिन फिल्म अपनी कमाई बढ़ाती नजर आ रही है। ऐसे में अब फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने संडे को क्या भौकाल मचाया है।

संडे को बॉक्स ऑफिस पर आया बवंडर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फिल्म में कई पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में कालीन भैया और मुन्ना भैया ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ओपनिंग डे पर ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया था। पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब इसने वीकेंड में बवाल मचा दिया है। संडे को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने संडे यानी तीसरे दिन 36.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब तब 93.75 करोड़ रुपये हो गई है।

इन दो भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई है हिंदी और तेलुगु। बता दें कि हिंदी में इसने अब तक 93.00 करोड़ रुपये कमाए तो तेलुगु में इसने 0.75 लाख रुपये की कमाई की है।

डे वाइज देखें ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

डे 1 25.75 करोड़ रुपये
डे 2 32.00 करोड़ रुपये
डे 3 36.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये

फरहान अख्तर ने किया प्रोड्यूस

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। मिर्जापुर 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN