Home - Moto G47 Power 5G की कीमत लीक, 7000mAh बैटरी और 108MP कैमरे...

Moto G47 Power 5G की कीमत लीक, 7000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आ सकता है फोन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लगत है कि Moto G47 Power 5G जल्द बाजार में आ सकता है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत समेत अन्य डिटेल्स लीक हो गई है। कहा जा रहा है कि 7000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आ सकता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Moto G47 Power 5G leak: मोटोरोला तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब खबर है कि मोटोरोला एक बजट-फोकस्ड G-सीरीज में एक नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। एक टिप्स्टर के अनुसार, Moto G47 Power 5G का लॉन्च यूरोपीय बाजार के लिए किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फोन के डिजाइन, खास स्पेसिफिकेशन्स और कीमत समेत कई डिटेल ऑनलाइन सामने आ गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें मीडियाटेक चिपसेट, 108MP मेन रियर कैमरा और 7,000mAh की बैटरी है। कथित Moto G47 Power 5G आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आ सकता है।

Moto G47 Power 5G के 4GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 270 यूरो (लगभग 28,700 रुपये) होने की उम्मीद है।

Moto G47 Power 5G: कीमत और कलर ऑप्शन्स (संभावित)

Moto G47 Power 5G के 4GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 270 यूरो (लगभग 28,700 रुपये) होने की उम्मीद है। टिप्स्टर सुधांशु अंबोरे के अनुसार, यह कीमतें यूरोपीय बाजार के लिए हैं। लीक हुए रेंडर्स में फोन को दो कलर्स में दिखाई दे रहा है, जो सियान और डार्क ग्रे हैं। इन कलर्स के सटीक नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Moto G47 Power 5G: डिस्प्ले और प्रोसेसर (संभावित)

माना जा रहा है कि मोटो G47 पावर 5G में 6.67 इंच की एलसीडी स्क्रीन होगी, जिसमें पैनल एचडी प्लस और रेजोल्यूशन 720×1604 पिक्सेल होगा। साथ ही, यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करेगी। डिजाइन की बात करें तो, यह मोटो G-सीरीज के अन्य फोन्स जैसा ही हो सकता है, जिसमें ऊपर बाईं ओर एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट हो सकता है, जिसे 6nm प्रोसेस पर बनाया गया है। इस चिपसेट में एक ऑक्टा-कोर सीपीयू है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज है।

Moto G47 Power 5G: कैमरा और बैटरी (संभावित)

कैमरे की बात करें तो, मोटो G47 पावर 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। इसमें 108-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।

मोटो G47 पावर 5G में 7,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही, इस स्मार्टफोन के साथ एंड्रॉयड 16 मिलने की उम्मीद है और इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी जा सकती है। लीक के अनुसार, मोटो G47 पावर 5G का डाइमेंशन 166x77x9 एमएम होगा।

Amazon पर मिल रहे इन Motorola के इन फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN