Home rss business hindi Muhurat trading timming: मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में दिखती है...

Muhurat trading timming: मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में दिखती है तेजी, आज कब से कब खुलेगा मार्केट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Muhurat trading timming: आज दिवाली के दिन घरेलू शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटे का स्पेशल सेशन आयोजित किया जाएगा
  • पिछले 8 सालों में दिवाली के शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है

Muhurat trading timming: आज 8 नवंबर 2026 को दिवाली की त्योहार है। जिसकी वजह से आज मार्केट एक घंटे के लिए खुलेगा। इसे मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन कहा जाता है। ट्रेडर्स और इनवेस्टर्स आज के दिन शेयर बाजार में संवत् 2083 की शुरुआत करेंगे। मुहर्त ट्रेडिंग की परंपरा काफी पुरानी है। बता दें, बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। क्लोजिंग ऑक्शन 3:15 से शुरू होगा। यह दोपहर 3:35 तक चलेगा।

क्या होता है मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन

दिवाली के दिन शेयर बाजार के विशेष सत्र को ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। निवेशक इस दिन विक्रम संवत् या फिर नए हिंदू फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के तौर पर देखते हैं। इसे लक्ष्मी पूजा के साथ भी जोड़कर देखा जाता है।

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में कैसा रहता है बाजार का प्रदर्शन? (Muhurat trading performance)

बीते 20 मुहूर्त सेशन में से 15 के दौरान निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ है। 2018 से 2025 तक हर एक मुहूर्त सेशन में मार्केट में तेजी देखने को मिली है। हालांकि, यह उछाल एक प्रतिशत से कम की है। पिछले साल दोनों इंडेक्स 0.1 प्रतिशत की तेजी हासिल कर पाए थे। बता दें, लगातार 8वें साल मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को तब मिली थी।

इस साल कैसा रहेगा प्रदर्शन

अधिकतर एक्सपर्ट्स बहुत बड़ी उछाल की उम्मीद आज के दिन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि सत्र काफी छोटा होता है। ऐसे में निवेशक टोकन खरीदारी करते ही दिख सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानना है कि शेयर बाजार की असली परीक्षा बुधवार को होगी। तब मार्केट बलिप्रतिपदा की छुट्टी के बाद खुलेगा। उस दिन मार्केट में अमेरिकी टेक और ऑयल की कीमतों का असर दिखेगा।

इस दिवाली मिनटों में बनाए इंस्टा और वाट्सऐप के लिए पोस्ट, क्लिक करें

इस सम्वत् कैसा रहेगा शेयर बाजार का प्रदर्शन

घरेलू शेयर बाजार नए संवत् में प्रवेश से पहले पॉजिटिव नजर आ रहा है। हालांकि, आने वाले समय में बहुत हद तक स्थिति कच्चे तेल की कीमतों और अन्य वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

घरेलू शेयर बाजार में बीते 8 कारोबारी दिन किसी सपने से कम नहीं रहे हैं। निफ्टी 50 में इस दौरान 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को सेंसेक्स 2.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 81028.02 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी50 तब 2 प्रतिशत की उछाल के बाद 25030.35 अंक पर बंद हुआ था।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN