Home rss business hindi Petrol diesel price today: दिवाली के दिन दिल्ली, लखनऊ से लेकर पटना,...

Petrol diesel price today: दिवाली के दिन दिल्ली, लखनऊ से लेकर पटना, जयपुर तक पेट्रोल-डीजल का कितना है रेट?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol, diesel price today 8 November 2026: आज के दिवाली के दिन भी पेट्रोल लखनऊ में 101.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
  • पटना में पेट्रोल का दाम 110 रुपये के पार पहुंच गया है

Petrol, diesel price today 8 November 2026: आज 8 अक्टूबर, दिवाली के दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। कंपनियों के लिए अच्छी बात यह है कि इंटरनेशनल मार्केट में फिर से कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। एक वक्त पर बीते महीने क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। तब रेट 115 डॉलर के आस-पास था। क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बाद कंपनियों पर से दबाव घटा है।

देश के 4 प्रमुख शहरों में कितना है रेट

दिल्ली में आज रविवार को 102.12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। वहीं, दिवाली के दिन राष्ट्रीय राजधानी में डीजल के लिए लोगों को 95.20 रुपये खर्च करने होंगे। मुंबई में रेट में 111.21 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल आज बिक रहा है। डीजल का रेट इस शहर में 97.83 रुपये है। चेन्नई में 107.76 रुपये लीटर पेट्रोल और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। इन सभी शहरों की तुलना में कोलकाता में रेट सबसे अधिक है। इस शहर में 113.51 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 99.82 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है।

प्रदेश की राजधानियों में पेट्रोल और डीजल का रेट कितना

बेंगलुरू में पेट्रोल का रेट 111.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 99.56 रुपये प्रति लीटर है। भुवेश्वर में दाम आज 108.97 रुपये पेट्रोल और 100.68 रुपये डीजल का है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का रेट 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.36 रुपये प्रति लीटर है। बिहार में तेल काफी महंगा है। पटना में दाम 113.37 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 99.36 रुपये प्रति लीटर डीजल बिक रहा है।

जयपुर में भी दाम अधिक की है। आज जयपुर में 113.19 रुपये पर पेट्रोल और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है।

इस दिवाली मिनटों में बनाएं अपने इंस्टाग्राम और वाट्सऐप के लिए पोस्ट, क्लिक करें

देश के अन्य बड़े शहरों की क्या है स्थिति

नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर है। गुरुग्राम में दाम 102.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। केरल के तिरुअनंतपुरम् में दाम अन्य शहरों की तुलना में अधिक है। यहां पेट्रोल आज 115.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.40 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है।

अक्टूबर के महीने में तेल की खपत बढ़ी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के महीने में देश में तेल की खपत 10 प्रतिशत बढ़ गई। जोकि मार्च के बाद सबसे अधिक है। इस दौरान कुल 20.49 मिनियन टन की खपत हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN