Home - Nothing के इन 3 फोन में आया नया अपडेट, मिलेंगे ढेर सारे...

Nothing के इन 3 फोन में आया नया अपडेट, मिलेंगे ढेर सारे नए फीचर्स, फोन चलाने में आएगा ज्यादा मजा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टेक कंपनी नोथिंग के इन फोन्स के लिए Nothing OS 5.0 Open Beta रोलआउट हो गया है। Android 17 पर बेस्ड इस अपडेट के बाद यूजर्स को क्विक सेटिंग्स, विजेट्स, क्लॉक स्टाइल्स और कई नए फीचर्स मिलेंगे।

Nothing Phone 4a, Phone 3a और 3a Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर, नया Android 17 अपडेट आया

Nothing ने अपने नए Nothing OS 5.0 Open Beta को अब Phone (4a), Phone (3a) और Phone (3a) Pro यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। यह अपडेट Android 17 पर बेस्ड है और इसमें फोन के लुक से लेकर इस्तेमाल के तरीके तक कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी पहले ही Nothing Phone (3) और Phone (4a) Pro के लिए Beta रोलआउट शुरू कर चुकी थी, अब इसकी पहुंच 4a और 3a सीरीज तक बढ़ा दी गई है। नए अपडेट में नए क्लॉक स्टाइल, विजेट, अलग क्विक सेटिंग और नोटिफिकेशन पैनल, बेहतर पर्सनलइजेशन और कई छोटे लेकिन काम के बदलाव मिलते हैं।

Nothing ने Android 17 के कुछ फीचर्स भी इसमें शामिल किए हैं, जैसे iPhone यूजर्स के साथ Quick Share के जरिए फाइल शेयर करना, नए 3D Emoji, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल। हालांकि यह अभी ओपन बीटा वर्जन है, इसलिए इसमें कुछ बग्स से जुड़ी समस्या आ सकती है। Nothing ने भी अपडेट से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेने की सलाह दी है। वहीं स्टेबल Nothing OS 5.0 अपडेट Phone (4a), Phone (4a) Pro, Phone (3a) और Phone (3a) Pro के लिए नवंबर की शुरुआत में आने की टाइमलाइन दी गई है।

Nothing OS 5.0 Beta अपडेट के बाद मिलेंगे ये खास फीचर्स

1. Nothing OS 5.0 में सबसे साफ बदलाव क्विक सेटिंग और नोटिफिकेशन के तरीके में देखने को मिलेगा। अब दोनों को अलग किया जा सकता है, यानी नोटिफिकेशन के लिए अलग जगह और क्विक सेटिंग के लिए अलग पैनल मिलेगा। इससे फोन की स्क्रीन पर ज्यादा साफ इंटरफेस मिल सकता है। यूजर को जरूरी सेटिंग खोजने और नोटिफिकेशन देखने के बीच कम कन्फ्यूजन हो सकता है।

2. नए सॉफ्टवेयर में कई नए Clock Styles और Widgets जोड़े गए हैं। यूजर होम स्क्रीन को अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा बदल सकेगा। Nothing OS 5.0 सिर्फ डिजाइन में बदलाव तक सीमित नहीं है। इसमें Android 17 के कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

3. इनमें Quick Share खास है, जिसकी मदद से Android डिवाइस के अलावा iPhone यूजर्स के साथ भी फाइल शेयर करने का नया विकल्प मिलता है। iPhone की तरफ फाइल भेजने के लिए QR कोड वाला तरीका भी दिया गया है। इसके अलावा नए 3D Emoji, बेहतर Screen Recording, ज्यादा बेहतर Dark Theme और Redesigned Recents Screen जैसे बदलाव भी मिलते हैं।

4. नए अपडेट में Privacy पर भी ध्यान दिया गया है। फोन में Camera, Microphone और Location इस्तेमाल होने पर ज्यादा साफ संकेत मिलेंगे। साथ ही App Permissions को समझना और मैनेज करना भी आसान बनाया गया है। Nothing OS 5.0 में AI को भी पहले के मुकाबले ज्यादा जगह दी गई है। कंपनी का फोकस ऐसे फीचर्स पर है जो फोन के रोजमर्रा के काम आसान करें।

Nothing OS 5.0 Beta कैसे इंस्टॉल करें?

Open Beta में शामिल होने के लिए फोन में लेटेस्ट Stable Nothing OS वर्जन होना चाहिए। इसके बाद Nothing Beta Hub V2.0 APK डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। फिर Settings > System > Nothing Beta Hub में जाकर Check Version और Join Beta पर टैप किया जा सकता है। इसके बाद Beta उपलब्ध होने पर Go to Update का ऑप्शन दिखाई देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN