Home rss business hindi NSE IPO GMP लुढ़ककर 179 रुपये पर आया; गोल्डमैन, फ्रैंकलिन टेम्पलटन लगा...

NSE IPO GMP लुढ़ककर 179 रुपये पर आया; गोल्डमैन, फ्रैंकलिन टेम्पलटन लगा सकते हैं दांव, कीमत पर क्या बोले CEO

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NSE IPO Price band: स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ 17 सितंबर को खुल रहा है। लिस्टिंग के साथ ही एनएसई मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 15 कंपनियों में शामिल हो जाएगी।कीमत के हिसाब से देखें तो एनएसई का वैल्यूएशन 4.21 लाख करोड़ रुपये से 4.42 करोड़ रुपये के बीच है। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैप 441788 करोड़ रुपये होगा। जोकि देश की 12वीं सबसे बड़ी कंपनी है। बता दें, एनएसएई के आईपीओ का साइज पहले 30,000 करोड़ रुपये होने वाला था। लेकिन अब इसे घटाकर 22562 रुपये कंपनी ने कर दिया है।

रिलायंस और SBI के क्लब में शामिल होगी कंपनी

इस समय सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो का नंबर आता है।

एनएसई आईपीओ का प्राइस बैंड

इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 8 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14280 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ 17 सितंबर से 21 सितंबर तक खुला रहेगा।

एनएसई का जीएमपी कितना (NSE IPO GMP Today)

आज कंपनी की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी कमजोर हो गई है। एनएसई का आईपीओ 179 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले जीएमपी 208 रुपये के प्रीमियम पर था। यानी दो दिन में ही कंपनी के आईपीओ के जीएमपी 29 रुपये की गिरावट आई है।

आईपीओ को लेकर क्या बोले एनएसई के सीईओ

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एनएसई) के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने मंगलवार को कहा कि खुदरा निवेशकों को ध्यान में रखते हुए एनएसई के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा तय किया गया है। देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई के आईपीओ का मूल्य दायरा उम्मीद से कम रहने की चर्चा के बीच चौहान ने यह बात कही।

मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, गोल्डमैन सक्स एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और फिडेलिटी इंटरनेशनल जैसी प्रमुख निवेश कंपनियों ने एंकर बुक में शुरुआती रुचि दिखाई है। उन्होंने बताया कि नॉर्वे बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और जीआईसी के भी एंकर बुक में बोली लगाने की संभावना है। एंकर यानी बड़े निवेशकों 16 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN