Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी आई है
- कंपनी ने अपने प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट अनाउंस किए हैं, इसी के बाद शेयरों में यह उछाल आया है
- कंपनी अपने शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर बांट चुकी है
नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 344.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 351 रुपये के काफी करीब पहुंच गए हैं। नायका ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपने प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट अनाउंस किए हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स ने नायका के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और 400 रुपये के ऊपर का टारगेट दिया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर दे चुकी है।
GMV करीब 30% बढ़ने की उम्मीद
नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने प्री-क्वॉर्टर बिजनेस अपडेट में रेवेन्यू में ग्रोथ मोमेंटम बने रहने का संकेत दिया है। साथ ही, कंसॉलिडेटेड ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) के करीब 30 पर्सेंट बढ़ने की उम्मीद है। एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के वॉल्यूम में सोमवार को 25 गुना से ज्यादा उछाल आया है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, दोनों वर्टिकल्स में नायका का बिजनेस मजबूत हुआ है।
जेएम फाइनेंशियल ने दिया है 405 रुपये का प्राइस टारगेट
नायका (Nykaa) के बिजनेस अपडेट के बाद ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने कंपनी पर पॉजिटिव आउटलुक बनाए रखा है। जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि ब्यूटी एंड पर्सनल केयर और फैशन में शानदार ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे। ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने नायका के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 405 रुपये कर दिया है। जेएम फाइनेंशियल ने पहले कंपनी के शेयरों के लिए 395 रुपये का टारगेट दिया था। रिवाइज्ड टारगेट संकेत करता है कि कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से 15 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिल सकता है। नायका के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 218.75 रुपये है।
5 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी अपने निवेशकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे चुकी है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी ने नवंबर 2022 में बोनस शेयर दिए हैं। पिछले एक साल में नायका के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, छह महीने में कंपनी के शेयर 37 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 30 पर्सेंट चढ़ गए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




