Home LIFESTYLE NEWS HINDI OG, Flex, Aura…पीएम मोदी बोल रहे Gen Z की भाषा, क्या आप...

OG, Flex, Aura…पीएम मोदी बोल रहे Gen Z की भाषा, क्या आप जानते हैं इनका मतलब?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पीएम मोदी इन दिनों Gen Z से कनेक्ट होने के लिए उन्हीं की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। Aura, OG और Flex जैसे कई शब्द उन्होंने अपने संबोधन में शामिल किए हैं। इनमें से आप कितनों का मतलब जाते हैं? आइए चेक करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Gen Z से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। फिर चाहे इंस्टाग्राम रील्स के जरिए अपनी बात पहुंचाना हो या फिर Gen Z के साथ उन्हीं की भाषा में बातचीत करना। जी हां, आजकल की पीढ़ी की भाषा थोड़ी अलग है। किसी भी बात को कहना हो तो ये स्लैंग के जरिए अनोखे अंदाज में बयां करते हैं। इंस्टाग्राम पर आपने OG, फ्लेक्स जैसे कई शब्द सुने होंगे जिनका मतलब समझने में पुरानी पीढ़ी को थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी Gen Z से कनेक्ट करने के लिए ऐसे ही स्लैंग्स लगातार अपने भाषणों में इस्तेमाल करते नजर आए हैं। वो चाहें IIT दिल्ली की कॉन्वोकेशन सेरेमनी हो या SRCC में हालिया संबोधन, पीएम ने कई बार Gen Z स्लैंग्स का इस्तेमाल किया है। आप इनमें से कितनों का मतलब जानते हैं, आइए देखते हैं-

OG का क्या मतलब होता है?

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह ने पीएम मोदी ने OG शब्द का इस्तेमाल किया। ये शब्द उन्होंने SRCC के पुराने छात्रों के लिए इस्तेमाल किया। दरअसल OG एक पॉपुलर Gen Z स्लैंग है, जिसका मूल अर्थ तो ओरिजिनल गैंगस्टर हुआ करता था। लेकिन आजकल इसे किसी ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो अपने क्षेत्र में बेहद अनुभवी, ओरिजिनल और सम्मानित हो।

फ्लेक्स (Flex) भी है एक पॉपुलर स्लैंग

इसी संबोधन के दौरान पीएम ने फ्लेक्स शब्द का भी इस्तेमाल किया। ये भी एक पॉपुलर स्लैंग है जिसका इस्तेमाल अपनी उपलब्धियों को दिखाने के लिए किया जाता है। आसान शब्दों में समझें तो जब कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी, घर या किसी भी उपलब्धि को बार-बार दिखाता है तो Gen Z की भाषा में उसे फ्लेक्स करना कहा जाता है।

धुरंधर शब्द का भी किया इस्तेमाल

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान धुरंधर शब्द का भी इस्तेमाल किया। धुरंधर कोई स्लैंग नहीं है, लेकिन धुरंधर मूवी के हिट होने के बाद से Gen Z के बीच काफी पॉपुलर शब्द हो गया है। इसका मतलब है किसी काम में माहिर या बहुत प्रभावशाली होना।

First in My Bloodline का क्या मतलब है?

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी की इस लाइन ने खास ध्यान खींचा था। ये एक पॉपुलर फ्रेज है जो इंस्टाग्राम रील में Gen Z काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसका सिंपल सा मतलब है अपने परिवार या वंश में कोई काम करने वाला पहला व्यक्ति।

क्या Aura का मतलब जानते हैं आप?

Aura आजकल Gen Z द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला काफी पॉपुलर स्लैंग है। नेशनल टीचर्स अवार्ड के विनर्स के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने ये पॉपुलर शब्द इस्तेमाल किया। इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति की पर्सनलिटी, मौजूदगी या कॉफिडेंस के लिए किया जाता है, जो किसी दूसरे पर प्रभाव डालता है।

GRMW भी बोल चुके हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बीते दिनों एक इंस्टाग्राम रील शेयर की थी, जिसमें उन्होंने GRMW शब्द इस्तेमाल किया था। इसका पूरा मतलब होता है Get ready with me यानी ‘मेरे साथ तैयार होइए’। इंस्टाग्राम पर ये एक पॉपुलर ट्रेंड है, जिसमें Gen Z कहीं जाने के लिए तैयार होते हैं और लोगों के साथ इसे शेयर करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN