Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/Movies_like_Daayra_on_OTT_1789796729892_UtuA_1789796734591_NfWI_3edb97c2-b4e7-4df7-9769-d4f15d556878_4Zce.jpgथिएटर्स में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ को काफी तारीफ मिल रही है, इसी बीच लोग ओटीटी पर दायरा जैसी फिल्में खोज रहे हैं। तो चलिए इस वीकेंड आप ऐसी कौन सी फिल्में देख सकते हैं।
दायरा को काफी तारीफ मिल रही है, लेकिन अगर ओटीटी पर ऐसी फिल्में ढूंढ रहे हैं तो ये रहे कुछ विकल्प।
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस पर खूब तारीफें लूट रही है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह इनवेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर मूवी डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बनाई है। फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 1 करोड़ 8 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह ग्राफ अब अच्छी माउथ पब्लिसिटी के साथ ऊपर जाएगा। फिल्म अभी तो थिएटर्स में है, और ओटीटी पर आने में वक्त लगेगा, लेकिन उससे आप इसकी टक्कर की कुछ दूसरी हाई ऑक्टेन इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्में घर बैठे ही ओटीटी पर देख सकते हैं।
कैडेवर
यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसकी IMDb पर रेटिंग 6.5 है। कहानी की बात करें तो एक हाई-प्रोफाइल सर्जन का मर्डर हो जाता है, और एक कैदी पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर देता है। पुलिस और एक पैथोलॉजिस्ट मिलकर इस उलझे हुए केस की गुत्थी सुलझाते हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है कि आप इसका बिलकुल अंदाजा नहीं लगा पाएंगे और यह आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।
रात अकेली है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर यह मूवी एक मिस्ट्री-इनवेस्टिगेटिव-थ्रिलर है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। कहानी है एक पुलिस ऑफिसर की जो एक रसूखदार जमींदार के मर्डर का केस सॉल्व कर रहा है। इस जमींदार की उसकी शादी की रात ही हत्या हो जाती है। एक छोटे शहर का पुलिस अफसर जांच के लिए आता है। परिवार का हर सदस्य शक के घेरे में है और सबके अपने राज हैं।
आर्टिकल 15
यह फिल्म भी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी। कहानी एक यंग और ईमानदार IPS ऑफिसर की है जो एक गांव में दो लड़कियों के गायब होने और उनके मर्डर की जांच के लिए आता है। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.1 है। पुलिस प्रशासन की जड़ों में बैठे जातिवाद और पॉलिटिकल प्रेशर को करीब से दिखाने की कोशिश करती इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
तलवार
इस फिल्म का निर्देशन भी ‘दायरा’ बनाने वाली डायरेक्टर मेघना गुलजार ने ही किया है। कहानी है कि जब एक 14 साल की लड़की और उसके घर के नौकर का मर्डर हो जाता है, तो कैसे अलग-अलग जांच एजेंसियां एक ही सबूत के आधार पर बिल्कुल अलग-अलग थ्योरीज पेश करती हैं। यह फिल्म पूरी की पूरी जांच व्यवस्था और इनवेस्टिगेटिव एजेंसियों पर ही सवाल उठा देती है। यह फिल्म आपको हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी।
दृश्यम
बेशक इस मूवी के कई पार्ट आए हैं, लेकिन अगर आपने इसका पहला पार्ट नहीं देखा है, तो फिर बेकार है। क्योंकि क्राइम थ्रिलर मूवीज पसंद करने वालों के लिए दृश्यम का पहला और दूसरा पार्ट किसी खजाने से कम नहीं है। इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी उपलब्ध है। तो चाहे आप इसके ऑरिजनल वर्जन की डबिंग देखिए या रीमेक, यह पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




