Home मनोरंजन समाचार OTT पर हैं ये 7 बेस्ट हॉरर सीरीज, 7 से ज्यादा तीन...

OTT पर हैं ये 7 बेस्ट हॉरर सीरीज, 7 से ज्यादा तीन की IMDb रेटिंग

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/04/1200x900/HORROR_FILMS_04_07_02_1783189386332_1783189397029_c1135730-cd61-4584-9fd5-1569df340456.png

Horror Series: ओटीटी पर कुछ बेहतरीन हिंदी हॉरर सीरीज मौजूद हैं। आज हम आपको इन सीरीज के बारे में बता रहे हैं। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी हैं तो तुरंत देख डालें। 

अगर आप हॉरर सीरीज के फैन हैं तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ बेहतरीन हिंदी सीरीज के बारे में बता रहे हैं। ये 7 हॉरर सीरीज ऐसी हैं जो अंत तक आपको बांधे रहेंगी। इन सीरीज के नाम के साथ हम आपको इन शोज की आईएमडीबी रेटिंग और प्लॉट बता रहे हैं।

1. खौफ

IMDb रेटिंग: 7.4

OTT: प्राइम वीडियो

साल 2025 में रिलीज हुई खौफ ओटीटी की सबसे बेहतरीन हॉरर सीरीज में से एक है। इस सीरीज में बिग बॉस में नजर आईं चुम दरांग भी थीं। खौफ एक गर्ल्स हॉस्टल की कहानी है जहां एक खतरनाक भूत का साया है। लड़कियां चाह कर भी उस हॉस्टल को छोड़ नहीं पा रही हैं। ये सीरीज आपको यकीनन डराएगी।

2. दहन: राकन का रहस्य

IMDb रेटिंग: 7.1

OTT: जियो हॉटस्टार

साल 2022 में आई दहन: राकन का रहस्य शिलासपुरा गांव की कहानी है।इस गांव में एक आईएएस ऑफिसर की पोस्टिंग होती है। वहां, वो अपने बेटे के साथ पहुंचती है। इस गांव में कुछ अजीब घटनाएं घटती हैं। जब उन घटनाओं का राज खुलता है वो हर किसी को हैरान कर देता है।

3. भ्रम

IMDb रेटिंग: 6.3

OTT: जी5

एक कार एक्सिडेंट के बाद अलीशा अपनी बहन के घर शिमला में शिफ्ट हो जाती है। शिमला में अलीशा के साथ कुछ अजीब चीजें घटती हैं। पहले तो उसे लगता है कि एक्सिडेंट की वजह से उसे चीजों का भ्रम हो रहा है। लेकिन अलीशा को उसके साथ घट रही घटनाओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ जाता है।

4. डायन

IMDb रेटिंग: 6.8

OTT: जी5

एकता कपूर ने इस हॉरर शो को बनाया है। इस शो में 66 एपिसोड्स हैं। ये सीरीज दो प्यार करने वालों को इर्द-गिर्द घूमती है। उन दोनों के जीवन में डरावना ट्विस्ट तब आता है जब उनके जीवन में एक डायन की एंट्री होती है।

5. अधूरा

IMDb रेटिंग: 6.6

OTT: प्राइम वीडियो

ऊटी शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में कुछ दिल दहला देने वाली घटनाएं होती हैं। ये घटनाएं स्कूल में आए एक नए लड़के से जुड़ी होती हैं। जब 2007 के बैच की री-यूनियन स्कूल में होती है तब एक खौफनाक सच सामने आता है।

6. धूता

IMDb रेटिंग: 7.7

OTT: प्राइम वीडियो

एक पत्रकार के जीवन में उस वक्त भूचाल आ जाता है जब एक न्यूज पेपर में उसके साथ घटने वाली घटनाओं की पहले से ही खबर छप जाती है। ये खबरें उसे परेशान करती हैं। जब खबरों की इस भविष्यवाणी से पर्दा हटता है, उस पत्रकार के होश उड़ जाते हैं।

7. घूल

IMDb रेटिंग: 7

OTT: नेटफ्लिक्स

जब एक मिलेट्री डिटेंशन सेंटर पर एक नया कैदी आता है वहां तूफान आ जाता है। वो कैदी कुछ अजीब हरकतें करता है। ये सीरीज घूल नाम के राक्षस पर आधारित है। ये सीरीज इंग्लिश और हिंदी में मौजूद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN