Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: 8 एपिसोड की सीरीज, IMDb पर 8.2 रेटिंग, इंटरनेशनल लेवल पर...

OTT: 8 एपिसोड की सीरीज, IMDb पर 8.2 रेटिंग, इंटरनेशनल लेवल पर मिली पहचान, आपने देख ली?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/ot_series_1790224123322_wl2v_1790224130008_FP5A_5eb8f866-c880-446a-bb9c-7b20e172f525_5D1D.png

OTT Platform SonyLiv: सोनीलिव पर एक पिछले साल एक सीरीज आई थी। इस 8 एपिसोड वाली सीरीज को 8.2 रेटिंग मिली है और बुधवार को एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में नॉमिनेशन मिला है। IMDb पर इस सीरीज को 8.2 की रेटिंग मिली है। इसकी कहानी कश्मीर की जमीन से निकली है, जहां फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और मुश्किल हालात के बीच उम्मीद जगाने का जरिया बनता है। सीरीज में संघर्ष, दोस्ती, सपने और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करते युवाओं की कहानी दिखाई गई है।

क्या है इस सीरीज का नाम?

इस सीरीज का नाम ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ है। इसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 की ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। 23 सितंबर को घोषित हुए नॉमिनेशन्स में भारत से इस सीरीज के अलावा वीर दास के स्टैंडअप स्पेशल ‘फुल वॉल्यूम’ ने भी जगह बनाई है। ड्रामा सीरीज कैटेगरी में ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ का मुकाबला ‘ए थाउजेंड ब्लोज’, फ्रांस की ‘Carême’ और अर्जेंटीना की ‘Menem’ से है।

सच्ची कहानी से प्रेरित है सीरीज

यह सीरीज जम्मू-कश्मीर के पहले प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब रियल कश्मीर एफसी की असली कहानी से प्रेरित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दो लोग घाटी के 20 ऐसे युवाओं को साथ लाते हैं, जो फुटबॉल के जरिए अपनी पहचान बनाने का सपना देखते हैं। तमाम मुश्किलों के बीच एक टीम खड़ी करने की यह कोशिश धीरे-धीरे सिर्फ एक फुटबॉल क्लब बनाने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि लोगों को साथ लाने और उनमें नई उम्मीद जगाने की कहानी बन जाती है।

मानव कौल और जीशान अय्यूब लीड रोल में

सीरीज में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब लीड रोल में हैं। इनके अलावा अभिशांत राणा भी अहम भूमिका में नजर आते हैं। सीरीज का निर्देशन महेश मथाई और राजेश मापुस्कर ने किया है। ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ 9 दिसंबर 2025 को सोनी लिव पर रिलीज हुई थी और इसके कुल आठ एपिसोड हैं।

क्यों खास है एमी नॉमिनेशन?

‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ का इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट होना इसलिए खास है क्योंकि इस मंच पर दुनिया के अलग-अलग देशों के बेहतरीन टीवी और स्ट्रीमिंग कंटेंट को जगह मिलती है। इस साल इस कैटेगरी में कुल चार सीरीज नॉमिनेट हुई हैं, जिनमें भारत की ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ भी शामिल है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स सेरेमनी 23 नवंबर 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित होगी।

कश्मीर की कहानी को मिली ग्लोबल पहचान

सीरीज की खासियत यह है कि इसकी कहानी किसी ग्लैमरस दुनिया के बजाय कश्मीर के स्थानीय लोगों और फुटबॉल के जरिए जिंदगी में कुछ बदलने के उनके सपने पर आधारित है। यह सिर्फ खेल की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष, उम्मीद, दोस्ती और लोगों के एकजुट होने की कहानी भी है। अब इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन के साथ कश्मीर से निकली इस कहानी को इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN