Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Release: नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार रहेगा ये हफ्ता, रिलीज हो रहीं 10...

OTT Release: नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार रहेगा ये हफ्ता, रिलीज हो रहीं 10 फिल्में और सीरीज

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/netflix_12_10_1791792173011_dsW2_1791792178828_kVyx_55063435-587b-4a42-af26-c005f3b99ca8_1xwG.png

Netflix This Week Release: इस पूरा हफ्ता नेटफ्लिक्स पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में 10 फिल्में और शोज शामिल हैं। आइए जानते हैं कब क्या हो रहा रिलीज? 

नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए ये पूरा हफ्ता शानदार रहने वाला है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर 10 शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में रियलिटी शो से लेकर कॉमेडी शोज और फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं कब और कौन सी फिल्म और सीरीज हो रही है रिलीज?

1.रोडीज रीबर्थ

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक रियलिटी शो है। रणविजय सिंह हर सीजन की तरह इस सीजन भी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं, इस बार 6 गैंग लीडर्स होंगे। अभिषेक मल्हान, बसीर अली, प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, निखिल चिनप्पा और बानी जे शो में गैंग लीडर की भूमिका में नजर आएंगे।

2. द ट्रैप

रिलीज डेट: 13 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक जर्मन क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी ऑथर लिसा कॉनराड के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी बहन के मर्डर के बाद लिसा 10 साल तक घर से बाहर नहीं निकलती है। लेकिन एक दिन उसे टीवी पर अपनी बहन का कातिल नजर आता है। इसके बाद वो कातिल के खिलाफ एक खतरनाक प्लान बनाती है।

3. हॉमोनल: सुमुखी सुरेश

रिलीज डेट: 14 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: स्टैंडअप कॉमेडियन सुमुखी सुरेश का स्पेशल होमोनल सिंगल होने, परिवार की उम्मीदें और डेटिंग डिजास्टर जैसे मुद्दों पर मजाकिया अंदाज में बात करता है।

4. ईवल डेड बर्न

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। फिल्म को सेबेस्टियन वैनिसेक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म कहानी ऐलिस नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। अपने पति की मौत के बाद ऐलिस अपने ससुरालवालों के पास रहने जाती है। वहां, एक-एक करके उसके घर में अजीब हरकतें शुरू हो जाती हैं।

5. फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फाइनल डेस्टिनेशन का छठा पार्ट है। इसे जैक लिपोव्स्की, एडम स्टीन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म सिनेमाघरों में साल 2025 में रिलीज हुई थी। ये एक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है।

6. द स्टॉर्म

रिलीज डेट: 15 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को जोसेफिन बोर्नबुश ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक यूनिवर्सिटी के कुछ पुराने दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सारे दोस्त एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए एक शानदार लॉज में आते हैं। एक भयानक तूफान आने की वजह से ये दोस्त इस लॉज में फंस जाते हैं और फिर शुरू होता है इन दोस्तों के बीच हैरान करने वाले राज खुलने का सिलसिला।

7. मनी ट्रैप: द कारून ट्रेजर

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक टर्किश कॉमेडी क्राइम शो है। फिल्म की कहानी एक शातिर ठग के इर्द-गिर्द घूमती है। अपराध की दुनिया छोड़ने से पहले उस ठग के हाथ में खजाने का एक नक्शा लगता है। इसके बाद वो उस खजाने की तलाश में निकल जाता है।

8. टायसन

रिलीज डेट: 13 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक चार एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। सीरीज की कहानी अमेरिकी पूर्व पेशेवर मुक्केबाज माइक टायसन के जीवन से जुड़े किस्सों को दिखाएगी। माइक टायसन सिर्फ 20 साल, 4 महीने और 22 दिन की उम्र में WBC हेवीवेट खिताब जीतकर इतिहास के सबसे कम उम्र के हेवीवेट विश्व चैंपियन बने थे।

9. विदइन

रिलीज डेट: 15 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। एक पति-पत्नी और उनकी बेटी नए घर में जाते हैं। वहां, कुछ ऐसी हरकते उन्हें नजर आती हैं कि धीरे-धीरे उन्हें समझ आता है कि वो इस घर में अकेले नहीं हैं।

10. हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन

रिलीज डेट: 13 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एनिमल एडवेंचर फिल्म है। फिल्म की कहानी वाइकिंग्स और ड्रैगनों के बीच सालों पुरानी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN