Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Series: 7 एपिसोड, 7.9 रेटिंग और खौफनाक ट्विस्ट: दिमाग की नसें...

OTT Series: 7 एपिसोड, 7.9 रेटिंग और खौफनाक ट्विस्ट: दिमाग की नसें हिला देगा इसका क्लाइमेक्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/07/1200x900/ott_series_web_1788772409041_3f28b17b-e257-413a-b8b4-3ab683dd2694_1788772415223_9ff3f622-2d8f-4aba-9456-ce6f0eee779b_79433fe2-cfe7-4f32-93de-8c98a39d503e_ffc9b8a1-6345-4f22-957b-a3cc8bb27e0a.png

OTT Thriller Series: ओटीटी पर एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज स्ट्रीम कर रही है। इसके कुल 7 एपिसोड्स हैं और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

क्राइम थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है? हां! आइए आपको उस सीरीज की बारे में बताते हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है और जिसके सिर्फ 7 एपिसोड्स हैं। यूं तो ये सीरीज साल 2022 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी लोग इस सीरीज के बारे में बात करते हैं।

सीरीज का नाम

इस सीरीज का नाम ‘विलंगु’ (Vilangu) है। आप इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। इसकी कहानी त्रिची (Trichy) के पास स्थित वेम्बूर पुलिस स्टेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। सब-इंस्पेक्टर इलामपरिशी (विमल) अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल और नौकरी के दबाव के बीच फंसा हुआ है। इसी बीच जंगल में एक बिना सिर की लाश मिलती है और केस की जांच के दौरान पुलिस स्टेशन के अंदर से ही एक अहम सबूत गायब हो जाता है। इसके बाद शुरू होता है एक बेकाबू सच की तलाश का सिलसिला।

लोगों को यह सीरीज क्यों देखनी चाहिए?

1. आम तौर पर फिल्मों में पुलिस वालों को सुपरहीरो की तरह दिखाया जाता है, लेकिन ‘विलंगु’ एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन की असल सच्चाई, वहां की अव्यवस्था, काम के दबाव और सीमित संसाधनों को बहुत ईमानदारी से दिखाती है।

2. यह सीरीज शुरुआत में एक साधारण मर्डर मिस्ट्री जैसी लगती है, लेकिन तीसरे-चौथे एपिसोड के बाद इसमें ऐसा मोड़ आता है जो दर्शक को हैरान कर देता है। इसका विलेन तमिल सिनेमा के सबसे अप्रत्याशित और चतुर विलेन में से एक माना जाता है।

3. अभिनेता विमल ने इस सीरीज से एक जबरदस्त वापसी की है। उनका अभिनय बहुत ही स्वाभाविक और गंभीर है। वहीं, कॉमेडी रोल के लिए जाने जाने वाले बाला सरवणन ने एक कड़क पुलिस वाले का किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया।

4. 7 एपिसोड की यह सीरीज बहुत ही सटीक रफ्तार से आगे बढ़ती है। इसमें कोई बेवजह के गाने या गैर-जरूरी सब-प्लॉट नहीं हैं, जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखते हैं।

देखें या नहीं?

अगर आपको थ्रिलर और खासकर कॉप थ्रिलर सीरीज पसंद है तो आपको ये सीरीज देखनी चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा खून खराबा नहीं दिखाया गया है तो आप अपने परिवार के साथ मिलकर भी ये सीरीज देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN