Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ott Watch : असम की इस फिल्म को देख उड़ जाएगी रातों...

Ott Watch : असम की इस फिल्म को देख उड़ जाएगी रातों की नींद, खाना खाने से पहले हजार बार सोचेंगे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/aamis_1785983971085_1785983995198_e6b7ecf4-dbe1-4a50-ab5f-ffed9acd9d26.jpg

असमिया सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें ना सिर्फ असम बल्कि पूरे देश में काफी पसंद किया गया है। अब हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखने के बाद आपकी नींद उड़ जाएगी।

बॉलीवुड में आपने कई थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में देखी होंगी, लेकिन अब हम आपको असमिया सिनेमा यानी असम की भाषा में बनी ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसे अगर आपने देख ली तो फिर आप कुछ देर तक खाना नहीं खाएंगे और साथ ही ये मूवी आपकी नींद तक उड़ा देगी। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है आमिस।

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी निर्मली नाम की एक महिला पर आधारित है। वह शादीशुदा होने के बावजूद अकेले होती है। निर्मली डॉक्टर है, लेकिन उसका पति काम से दूर रहता है। अब इसी दौरान उसका एक पीएचडी स्टूडेंट सुमन नाम के लड़के के साथ क्लोज बॉन्ड बनने लगता है। सुमन, नॉर्थ ईस्ट में मांस खाने की आदतों पर रिसर्च करता है।

सच जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

दोनों जब भी मिलते तो अलग-अलग मीट खाते और दोनों के बीच बॉन्ड भी गहरा होता जा रहा था। लेकिन कहानी में तब शॉकिंग ट्विस्ट आता है जब पता चलता है कि जो वो मीट खाते हैं वो किसकी है। इस फिल्म को देखकर आपको नींद नहीं आएगी। आपके दिमाग में यही चलता रहेगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।

फिल्म कहां देखें

अगर आप हिम्मत करके इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं। भास्कर हजारिका ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और इसमें लीमा दास, अग्रदीप बरुहा, नीताली दास लीड रोल में हैं। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।

बॉलीवुड फिल्ममेकर्स ने भी की थी तारीफ

भले ही यह फिल्म असमिया थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की बॉलीवुड सेलेब्स ने भी तारीफ की थी। अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, श्रीराम राघवन ने फिल्म की खूब तारीफ की थी। इतना ही नहीं अनुराग कश्यप तो फिल्म के चीफ प्रेजेंटर थे।

फिल्म को पहले गुवाहाटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन किया गया था साल 2019 में जहां इसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद फिल्म को थिएटर में रिलीज किया गया जिसके शोज हाउसफुल थे।

रेड्डिट पर लोगों के रिएक्शन

कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद रेड्डिट पर अपने रिएक्शन दिए हैं। किसी ने लिखा कि यह फिल्म काफि डिस्टर्बिंग है, लेकिन अच्छी है। एक ने लिखा कि ऐसी फिल्में कम लोग देख पाते हैं, लेकिन इसकी स्टोरी काफी अलग है। एक ने लिखा कि इस फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी शानदार है, फिल्म को अच्छे से एग्जीक्यूट किया है। इसका स्टोरीलाइन, डायरेक्शन, एक्टिंग, सिनेमेटोग्राफी और बाकी सब भी काफी जबरदस्त है। जिन्हें डार्क फिल्में पसंद हैं, उन्हें ये मूवी अच्छी लगेगी। लेकिन ये फिल्म कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN