Home LIFESTYLE NEWS HINDI ततैया ने काट लिया तो जलन-दर्द दूर करने के लिए ये नुस्खा...

ततैया ने काट लिया तो जलन-दर्द दूर करने के लिए ये नुस्खा जल्दी दिखाएगा असर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ततैया या बर्रे ने काट लिया तो घबराएं नहीं किचन में मौजूद कुछ चीजें इसके काटने से होने वाली जलन और दर्द दोनों से राहत देती हैं। साथ ही जानें पीली ततैया और मधुमक्खी दोनों के काटने पर कौन से घरेलू नुस्खे काम आएंगे।

बारिश का मौसम है और पेड़-पौधों के आसपास ततैया, भिरड़ या जिसे बर्रै भी बोलते हैं, मंडराती रहती हैं और कई बार अनजाने में काट लेती हैं। ततैया के काटने पर तेज दर्द के साथ जलन महसूस होती है। खासतौर पर अगर उसका डंक काटने के साथ ही छूट गया है तो ये बेहद तकलीफ देता है। वैसे जब भी ततैया काटे तो घबराने की जरूरत नही हैं बस छोटे से घरेलू उपाय को हमेशा याद रखें, ये बर्रै या भिरड़ के काटने पर लगाएं तो फौरन आराम मिलता है। हालांकि जानना जरूरी है कि आपको पीली ततैया ने काटा है या फिर मधुमक्खी ने, क्योंकि दोनों के डंक का असर अलग होता है और दोनों पर अलग चीजें काम करती हैं। तो चलिए जानें पीली ततैया के काटने पर कौन से नुस्खे असर दिखाते हैं और अगर मधुमक्खी ने काट लिया तो वहां पर क्या लगाना चाहिए।

पीली बर्रै या ततैया काटे तो वहां क्या लगाए

अगर किसी को पीली ततैया ने काट लिया है तो उस जगह पर खट्टी चीज लगाने से जलन और दर्द दूर होता है। दरअसल, पीली ततैया के डंक में एसिडिक इफेक्ट नहीं होता इसलिए खट्टी चीजें असर दिखाती हैं। काटी हुई जगह पर लगाएं ये चीजें

नींबू या सिरका लगाएं

अगर पीली ततैया ने काटा है तो वहां पर दो से चार बार जल्दी-जल्दी नींबू लेकर उसके रस को रगड़ दें या फिर वहां पर सिरके को रूई में डुबोकर लगाएं। दोनों की खट्टी चीजों से जल्द आराम मिलता है।

आम या इमली लगाएं

अगर नींबू या सिरका घर में नहीं है और पास में कच्चा खट्टा आम या अचार आम का है तो उसे भी लेकर ततैया के काटी हुई जगह पर लगा दें। इससे फौरन आराम मिलता है।

मधुमक्खी काट लें तो क्या लगाने से जलन और दर्द में आराम मिलेगा

अगर किसी को पीली ततैया की बजाय कभी मधुमक्खी काट ले तो उसमे ये खट्टी चीजें दर्द और जलन को कम नहीं करती क्योंकि मधुमक्खी के डंक में एसिडिक जहर होता है। इसलिए वहां पर नींबू, सिरका की बजाय इन चीजों को लगाना चाहिए। चूंकि मधुमक्खी के काटने पर वो डंक छोड़ देती है तो डंक को बाहर करना जरूरी है, नहीं तो खुजली और सूजन खत्म नहीं होती।

बेकिंग सोडा

अगर किसी को मधुमक्खी ने काट लिया है तो वहां पर बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर लगा देने से आराम मिलता है।

सोप या टूथपेस्ट

मधुमक्खी के काटी हुई जगह पर सोप से धोने के बाद सफेद टूथपेस्ट लगाने से जलन और दर्द में राहत मिलती है।

पेट्रोल लगाने से दूर होगी जलन

कुछ लोगों का मानना है कि मधुमक्खी के काटने पर वहां पेट्रोल लगा दिया जाए तो जलन और दर्द से राहत मिलती है। तो इन छोटे-छोटे घरेलू नुस्खों को आजमाएं। ततैया काटने पर होने वाली जलन और दर्द से राहत मिलेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN