Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: नेटफ्लिक्स पर शानदार रहेगा ये हफ्ता, रिलीज हो रहीं 10 फिल्में...

OTT: नेटफ्लिक्स पर शानदार रहेगा ये हफ्ता, रिलीज हो रहीं 10 फिल्में और सीरीज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/netflix_27_09_1790525265851_HDGR_1790525279706_ffUR_17498793-41c1-4a16-939d-543f6e630e14_OEBo.png

Netflix Upcoming Release: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। 

नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए ये हफ्ता शानदार रहने वाला है। इस पूरे हफ्ते 10 शानदार फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में इमोशनल ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज आपको देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।

1. हैशटैग लव

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: हैशटैग लव एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज की कहानी एक डेटिंग ऐप की फाउंडर और इन्वेस्टर मैथ्यू के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों की प्यार की समझ को लेकर बहस छिड़ जाती है। दोनों के प्यार और लड़ाई वाले रिश्ते पर सीरीज की कहानी आधारित है।

2. डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल

रिलीज डेट: 28 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक जापानी एक्शन एडवेंचर फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म ने 12 अवॉर्ड्स जीते हैं। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 35 मिनट है।

3. आफ्टर द क्वेक

रिलीज डेट: 4 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: इस सीरीज की कहानी जापान में आए हानशिन-अवाजी भूकंप के बाद वहां के लोगों की दर्द-पीड़ा और परेशानियों को दिखाती है। ये भूकंप 17 जनवरी 1995 को जापान के दक्षिणी हिस्से में आया था।

4. ओह माय डॉग

रिलीज डेट: 1 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये हिंदी फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक जवान लड़के और एक आवारा कुत्ते के बीच के बॉन्ड की कहानी दिखाती है। फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा, पवन मल्होत्रा और विजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

5. डूइंग लाइफ

रिलीज डेट: 2 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक सिंगल मां और जेल में सजा काट रहे एक कैदी की कहानी है। दोनों प्यार भरी चिट्ठियों के जरिए एक दूसरे से जुड़ते हैं।

6. द फ्रेंड

रिलीज डेट: 28 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 59 मिनट है। ये फिल्म सिग्रिड नुनेज की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी आइरिस (नाओमी वाट्स) नाम की एक लेखिका और क्रिएटिव राइटिंग टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है। आइरिस के दोस्त और गुरु वाल्टर आत्महत्या कर लेते हैं जिसके बाद आइरिस सदमे में चली जाती है। वाल्टर अपना एक कुत्ता आइरिस के सौंपकर जाता है। ये फिल्म उस कुत्ते और आइरिस के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

7. द विडोवर: टिल डेथ डू अस अपार्ट

रिलीज डेट: 30 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सच्चे क्राइम पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। ये फिल्म लास वेगास के रहने वाले थॉमस रैंडोल्फ की जांच करते हैं। थॉमस रैंडोल्फ ने छह शादियां की थीं और उसकी चार पत्नियों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

8. द वुमन इन द यार्ड

रिलीज डेट: 28 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जिसके पति का एक कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। उस महिला के दो बच्चे होते हैं। पति की मौत के बाद उस महिला को एक महिला अपने यार्ड में नजर आने लगती है।

9. चुंबक

रिलीज डेट: इस हफ्ते

फिल्म/सीरीज के बारे में: चुंबक एक कॉमेडी सीरीज है। इसके 8 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं। सीरीज के नए एपिसोड्स इस हफ्ते रिलीज होंगे। हालांकि, रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

10. संडे ब्रंच विद काम्या जानी

रिलीज डेट: इस हफ्ते

फिल्म/सीरीज के बारे में: संडे ब्रंच विद काम्या जानी एक टॉक शो है। इस शो की होस्ट काम्या जानी है। काम्या सेलेब्स के साथ ब्रंच पर कुछ मजेदार बातें करती हैं। ये शो अभी तक यूट्यूब पर आता था, लेकिन अब ये नेटफ्लिक्स पर शुरू होने वाला है। शो इस हफ्ते से शुरू हो जाएगा लेकिन रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN