Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मिर्जापुर द मूवी के बाद फैंस को मिलेगा एक और तोहफा! सीजन...

मिर्जापुर द मूवी के बाद फैंस को मिलेगा एक और तोहफा! सीजन 4 पर आया बड़ा अपडेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/MIRZAPUR_SEASON_4_27_09_1790519370808_weDQ_1790519374740_Vkom_3d8980cd-5081-4dec-ba7b-af7bb5e3769e_aJon.png

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। अब फिल्म की सफलता के बीच फिल्म की किरदार गोलू यानी कि श्वेता त्रिपाठी ने सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

मिर्जापुर सीरीज की तरह ही मिर्जापुर द मूवी को भी बहुत पसंद किया गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। अब फिल्म के बाद सीरीज लवर्स को तोहफा मिलने वाला है। सीरीज और फिल्म में गोलू का किरदार निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी ने सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने फिल्म की सफलता को लेकर भी बात की।

मिर्जापुर सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट

स्क्रीन से खास बातचीत में श्वेता त्रिपाठी ने कहा, “अभी एक दूसरी फिल्म आ रही है, सीजन 4 लिखा जा रहा है। तो ये जर्नी 10 साल से ज्यादा की होने वाली है।” श्वेता ने आगे कहा- मिर्जापुर की यात्रा 10 साल से ज्यादा की है, लेकिन गोलू के लिए शायद ये जर्नी 2 साल की है। आपकी उम्र हो गई है 10 साल में, लेकिन गोलू अब भी 22 साल की ही है।”

खुद को तारीफों से क्यों दूर रखती हैं श्वेता त्रिपाठी?

श्वेता ने आगे बताया कि वो सीरीज में अपने किरदार को लेकर लोगों की तारीफ से खुद को दूर रखती हैं। उन्होंने कहा कि आप मिर्जापुर सीजन 3 का भी देखोगे। मतलब बहुत अच्छी बातें लोग कहते हैं। लेकिन मैं उन तारीफों को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहती हूं और इसलिए खुद को उनसे दूर रखती हूं।

फिल्म की सफलता का क्रेडिट दर्शकों को दिया

श्वेता ने इस दौरान फिल्म की सफलता को लेकर भी बात की। उन्होंने फिल्म की सफलता का क्रेडिट दर्शकों को दिया। उन्होंने कहा, “दर्शक देखने के लिए आए। अगर दर्शक ही नहीं आएंगे तो हम कितनी भी अच्छी चीज बना लें, कोई मतलब नहीं है क्योंकि हम ये उनके लिए ही बना रहे हैं, उनके साथ साझा करने के लिए बना रहे हैं, उनके देखने के लिए बना रहे हैं।”

श्वेता त्रिपाठी से बार-बार पूछा जाता था ये सवाल

श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि इतने सालों में एक सवाल उनसे बार-बार पूछा गया कि वो कमर्शियल फिल्में कब करेंगी? उन्होंने कहा, “आप क्या कमर्शियल एक्टर से पूछते हो कि फेस्टिवल फिल्म्स कब करोगे? कि आप इंडिपेंडेंट फिल्म को कब सपोर्ट करोगे?”

जहां जाती हैं वहां उन्हें लोग बुलाते हैं गोलू दीदी

श्वेता ने आगे कहा, “हम नंबर्स के पीछे इतना भाग जाते हैं ना, कि वो क्वालिटी पर असर करने लगता है, जो मुझे नहीं चाहिए।” श्वेता ने ये भी बताया कि फिल्म और सीरीज में उन्हें इतना पसंद किया गया कि अब जहां भी वो जाती हैं लोग उन्हें गोलू दीदी ही बुलाते हैं।

मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 24 दिनों में 226.58 करोड़ की कमाई कर ली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN