Home - Oura Ring 5 स्मार्ट रिंग लॉन्च, 9 दिन तक की बैटरी और...

Oura Ring 5 स्मार्ट रिंग लॉन्च, 9 दिन तक की बैटरी और एडवांस हेल्थ फीचर्स; इतनी है कीमत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्ट हेल्थ टेक्नोलॉजी कंपनी ŌURA ने भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दी है। कंपनी के मुताबिक, इसका डिजाइन पिछली Oura Ring 4 के मुकाबले 40 प्रतिशत छोटा है। इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन सेंसर, एडवांस हेल्थ इनसाइट्स और एक बार चार्ज करने पर 6 से 9 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। यह रिंग नींद, एक्टिविटी, स्ट्रेस और रिकवरी से जुड़े डेटा को ट्रैक करने में मदद करती है।

Oura Ring 5 को हल्के, नॉन-एलर्जेनिक टाइटेनियम से बनाया गया है। इसमें नए सेंसर और 12 ऑप्टिमाइज्ड सिग्नल पाथवे दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य अलग-अलग तरह की त्वचा और उंगलियों पर हेल्थ सिग्नल को बेहतर तरीके से रिकॉर्ड करना है। यह छह फिनिश में उपलब्ध होगी। Oura Ring 5 की प्री-बुकिंग 22 अक्टूबर 2026 से Amazon और Croma के जरिए शुरू हो गई है और इसकी शुरुआती कीमत 39,900 रुपये रखी गई है।

इतनी है नई स्मार्ट रिंग की कीमत

ब्लैक और सिल्वर मॉडल की कीमत 39,900 रुपये है, जबकि गोल्ड, डीप रोज, स्टील्थ और ब्रश्ड सिल्वर वेरिएंट 50,900 रुपये में मिलेंगे। इसे साइज 6 से 13 तक खरीदा जा सकेगा। रिंग के हेल्थ डेटा और पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स के लिए Oura ऐप की जरूरत होगी। इसकी मेंबरशिप के लिए हर महीने 599 रुपये देने होंगे।

हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए नए फीचर्स

इस स्मार्ट रिंग में हेल्थ रडार फीचर दिया गया है, जो शरीर के बायोमेट्रिक संकेतों में होने वाले बदलावों को समझने में मदद करता है। इसका ब्लड प्रेशर सिग्नल फीचर 30 दिनों के रात के डेटा का एनालिसिस करके हार्ट से जुड़े तनाव के संभावित संकेतों की पहचान करने में मदद कर सकता है। वहीं, नाइटटाइम ब्रीदिंग फीचर नींद के दौरान सांस लेने से जुड़े पैटर्न को ट्रैक करता है।

महिलाओं और फिटनेस के लिए भी फीचर्स

Oura ऐप में GLP-1 Insights फीचर भी है, जिसके जरिए संबंधित दवाएं लेने वाले यूजर्स डोज, साइड इफेक्ट और वजन में बदलाव रिकॉर्ड कर सकते हैं। Menopause Insights महिलाओं को पेरिमेनोपॉज के दौरान नींद, मूड और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले असर को समझने में भी मदद करता है।

इसके अलावा, Cardio Effort वर्कआउट के दौरान हार्ट पर पड़ने वाले असर को ट्रैक करता है। Oura Labs में उपलब्ध ऑटोमैटिक VO2 Max फीचर GPS की मदद से वॉक, रन और हाइक के दौरान एरोबिक फिटनेस का अनुमान लगाता है। हालांकि आपको पता होना चाहिए, स्मार्ट रिंग के हेल्थ इनसाइट्स मेडिकल जांच या डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN