Source :- LIVE HINDUSTAN
माइक्रोवेव हर घर में होता है और किचन में इसका खूब इस्तेमाल होता है। खाना गर्म करने से पकाने तक इस्तेमाल होने वाले माइक्रोवेव में कुछ चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए। वरना इसमें आग सकती है या फिर ये फट सकता है।
माइक्रोवेव आजकल हर घर में होता है और ये किचन के कामों का जरूरी हिस्सा बन चुका है। खाना गर्म करने से लेकर पकाने तक में इसका इस्तेमाल होने लगा है। किचन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जितनी जल्दी काम निपटाते हैं, उतनी ही देखभाल मांगते हैं। साथ ही जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। माइक्रोवेव के साथ भी ऐसा होता है, अगर आप इसमें ऐसी चीजें रख देंगे, तो इसमें रखना मना है, तो इसके फटने या फिर आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि माइक्रोवेव में कौन सी 7 चीजें आपको कभी नहीं रखनी चाहिए।
माइक्रोवेव में कभी न रखें ये 7 चीजें
1. छिलके के साथ अंडा
माइक्रोवेव में कभी भी छिलके के साथ अंडा रखने की गलती न करें। माइक्रोवेव की गर्मी अंडे अंदर भाप बना देगी और छिलका उसे निकलने नहीं देगा, ऐसे में अंडा फट जाएगा। उसकी वजह से आपके माइक्रोवेव में आग लग सकती है।
2. अंगूर
आपको अंगूर का नाम सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन माइक्रोवेव में इसे गर्म करने से चिंगारी निकलते देखा गया है। अंगूर के अंदर मौजूद पानी और इसकी सरंचना के कारण ये माइक्रोवेव फ्रेंडली नहीं है। इसलिए कभी भी इसे ज्यादा गर्म न करें।
3. एल्युमिनियम के बर्तन
एल्युमिनियम के बर्तन माइक्रोवेव फ्रेंडली बिल्कुल भी नहीं होते हैं। अगर आप इन बर्तनों को इसमें रखते हैं, तो उनके फटने या फिर आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। हमेशा माइक्रोवेव फ्रेंडली बर्तनों का इस्तेमाल करें।
4. नॉन-सेफ प्लास्टिक
माइक्रोवेव में कुछ प्लास्टिक के बर्तनों को रखना सेफ होता है लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जिनमें आग सकती हैं। अगर आप इन बर्तनों को इसमें रखते हैं, तो गर्मी से ये पिघल सकते हैं और इसमें आग लग जाती है।
5. मिर्ची गर्म न करें
कई बार लोग सोचते हैं कि लाल सूखी मिर्ची को माइक्रोवेव में गर्म करके पीस लेते हैं। माइक्रोवेव में अगर आप लाल मिर्ची रखेंगे, तो तीखे केमिकल माइक्रोवेव में फैल सकते हैं और इससे चिंगारी या आग लगने का खतरा होता है।
6. एल्युमिनियम फॉयल
एल्युमिनियम फॉयल में कोई भी चीज लपेटकर गर्म करने की गलती न करें। माइक्रोवेव की गर्मी से एल्युमिनियम फॉयल जल सकता है और मशीन आग पकड़ सकती है। इसे रखने से बचें।
7. फोम के कंटेनर
फोम या स्टायरोफोम के कंटेनर को माइक्रोवेव में गर्म करने की गलती न करें। ज्यादा तापमान पर यह पिघल सकता है और इसके केमिकल खाने में मिल सकते हैं। इसके अलावा कभी-कभी भाप बनने के कारण इसमें आग लग सकती है। अगर कंटेनर पर माइक्रोवेव सेफ लिखा है, तभी उसे इस्तेमाल करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



