Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/RAMAYANA_MANOJ_VARANASI_1780572533749_1780572540187_c39db254-3a46-41e6-a1a7-3aad2f6c377d.pngरणबीर कपूर की रामायण और प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी इस वक्त हिंदी सिनेमा को वो फिल्में हैं जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इन फिल्मों की लगातार चर्चा है। चर्चा इन फिल्मों के बजट की भी है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने फिल्मों के भारी बजट को पीआर टैक्टिक्स बताया है।
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में भी रणबीर कपूर की रामायण और प्रियंका चोपड़ा के भारी बजट को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि फिल्मों का भारी बजट बस पीआर का एक चर्चा है। उन्होंने कहा कि केवल प्रोड्यूसर्स को फिल्म के बजट की चिंता करनी चाहिए, ऑडियंस को नहीं। उन्होंने कहा कि ऑडियंस को केवल ये सोचना चाहिए कि उन्हें फिल्म अच्छी लगी या नहीं।
फिल्मों के बड़े बजट्स पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?
कड़क के साथ खास बातचीत में मनोज बाजपेयी से रणबीर की रामायण और प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी के बड़े बजट के बारे में सवाल किया गया है। दोनों फिल्मों के बजट के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, “वो एक पीआर का जरिया होता है क्योंकि इस तरह की बातें पिछले 15 साल से हो रही हैं”।
दर्शकों को क्यों डांट लगा देते हैं मनोज बाजपेयी?
उन्होंने आगे कहा, “ये इतना संक्रामक हो गया है कि कभी-कभी दर्शक जो मुझे एयरपोर्ट पर मिलते हैं वो फिल्म के नंबर्स के बारे में पूछते हैं। मैं कई बार उन्हें ये कहते हुए डांट लगाता हूं कि ये पैसा आपके बैंक अकाउंट में नहीं आनेवाला है। अगर ये आपके बैंक अकाउंट में जा रहा होता, तब तो आप फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स के बारे में बात करिए। आपको इस बारे में बात करनी चाहिए कि आपको फिल्म पसंद आई या नहीं?”
फिल्म की कमाई का फर्क सिर्फ प्रोड्यूसर्स पर पड़ना चाहिए
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि ये 500-600 करोड़ रुपये हैं जिनके बारे में वो बात कर रहे हैं, एक पैसा भी आपको नहीं मिलना है। तो दर्शकों को ये समझना चाहिए कि फिल्म से उनका केवल इतना कनेक्शन है कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं, बाकी चीजों से उन्हें फर्क नहीं पड़ना चाहिए। फिल्म के बिजनेस से केवल प्रोड्यूसर्स को फर्क पड़ना चाहिए।
रामायण और वाराणसी का बजट
रामायण की बात करें तो रणबीर कपूर की इस फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट करीब 4000 करोड़ है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी का बजट करीब 1400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
कब रिलीज होगी रणबीर की रामायण और प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी?
रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा की वाराणसी की बात करें तो फिल्म अगले साल यानी साल 2027 में रिलीज होनी है। फिल्म को एस. एस. राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






