Home rss business hindi PM Kisan: कब जारी होगी 24वीं किस्त? देशभर के किसानों को है...

PM Kisan: कब जारी होगी 24वीं किस्त? देशभर के किसानों को है इंतजार

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एलिजिबल किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है
  • यह पैसा 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है
  • पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी
  • अब किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का देशभर के किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर 2,000 रुपये की अगली किस्त कब तक खाते में आएगी? रबी सीजन की तैयारी के बीच किसानों के लिए यह रकम काफी अहम है, क्योंकि इससे बीज, खाद और खेती से जुड़ी दूसरी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उम्मीद जताई जा रही है कि दशहरा के बाद और दिवाली से पहले किसानों के खातों में किस्त का पैसा आ सकता है। हालांकि, सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आइए जानते हैं डिटेल…

हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एलिजिबल किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है। पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। अब किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर इस योजना की किस्त करीब चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। इसी आधार पर अक्टूबर 2026 में अगली किस्त आने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए किसानों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि पैसा किसी खास दिन खाते में जरूर आ जाएगा।

क्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे 2,000 रुपये?

किसानों को उम्मीद है कि सरकार दिवाली के आसपास या उससे पहले अगली किस्त जारी कर सकती है। लेकिन अभी इसे लेकर कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है। किस्त जारी करने का फैसला सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। इसलिए किसानों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तारीखों और बिना पुष्टि वाले मैसेज पर भरोसा करने से बचना चाहिए। सही जानकारी के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर रखें।

किस्त पाने के लिए पूरे कर लें ये जरूरी काम

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त आने से पहले कुछ जरूरी चीजें जरूर चेक कर लें।

– ई-केवाईसी: योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है।

– आधार और बैंक खाता: जांच लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और पेमेंट के लिए जरूरी बैंक सीडिंग पूरी है।

– जमीन का रिकॉर्ड: आपके जमीन संबंधी रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन पूरा होना चाहिए।

– लाभार्थी स्टेटस: आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देखें कि आपकी जानकारी सही है और पेमेंट में कोई समस्या तो नहीं है।

ऐसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भर कर अपना स्टेटस चेक करें। अगर ई-केवाईसी या जमीन के वेरिफिकेशन में कोई कमी दिखाई देती है, तो उसे जल्द पूरा कराएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN