Home rss business hindi PPF, सुकन्या या बैंक FD: जमा रकम पर कहां मिल रहा है...

PPF, सुकन्या या बैंक FD: जमा रकम पर कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • RBI के मुताबिक, फरवरी 2025 से सितंबर 2026 के बीच रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती हुई है
  • इसके बावजूद बैंक FD की दरों में उतनी बड़ी गिरावट नहीं आई है
  • ऐसे में अगर आप FD कराने या उसे रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ अपने बैंक की दर न देखें

Investment Planning: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा ब्याज चाहते हैं, तो पीपीएफ, एनएससी, एससीएसएस और बैंक एफडी जैसे विकल्प आपके लिए काम के हो सकते हैं। लेकिन सवाल है कि अभी इनमें से किसमें पैसा रखने पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है? बता दें कि पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें पिछले 11 तिमाहियों से नहीं बदली हैं। वहीं, आरबीआई का कहना है कि इन योजनाओं पर मिलने वाली रिलेटिवली ज्यादा ब्याज दरों का असर बैंक एफडी की दरों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीपीएफ, एनएससी, एससीएसएस और बैंक एफडी में अभी कौन-सा विकल्प कितना ब्याज दे रहा है।

पोस्ट ऑफिस की योजनााओं पर कितना मिल रहा ब्याज

अभी पोस्ट ऑफिस की कई योजनाओं पर बैंक FD के मुकाबले अच्छी ब्याज दर मिल रही है। 1 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 6.9%, 2 साल पर 7%, 3 साल पर 7.1% और 5 साल पर 7.5% ब्याज मिल रहा है। वहीं NSC पर 7.7%, पोस्ट ऑफिस MIS पर 7.4%, PPF पर 7.1% और SCSS व सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिल रहा है। यानी सुरक्षित निवेश चाहने वाले लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस अभी भी एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बना हुआ है।

बैंक FD पर ब्याज

बड़े बैंकों की FD से तुलना करें तो पोस्ट ऑफिस की 1 साल की FD कई जगह आगे है। 2 अक्टूबर 2026 के बैंकबाजार आंकड़ों के मुताबिक, SBI 1-2 साल की FD पर 6.45%, एचडीएफसी बैंक 6.45%, ICICI बैंक 6.30%, एक्सिस बैंक 6.50% और कोटक बैंक 6.65% ब्याज दे रहे हैं। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और PNB की दर 6.60% है। हालांकि Yes Bank की 7% FD इस मामले में पोस्ट ऑफिस की 1 साल की 6.9% दर से ज्यादा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक कितना दे रहा ब्याज

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक इससे भी ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। BankBazaar के मुताबिक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.10%, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.80%, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75% और जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.30% तक ब्याज दे रहे हैं। इसलिए सिर्फ ब्याज दर देखकर यह कहना सही नहीं होगा कि पोस्ट ऑफिस सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। हालांकि, जो लोग सरकारी छोटी बचत योजनाओं को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए ये दरें अभी भी काफी अट्रैक्टिव हैं।

RBI के मुताबिक, फरवरी 2025 से सितंबर 2026 के बीच रेपो रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट की कटौती हुई है। इसके बावजूद बैंक FD की दरों में उतनी बड़ी गिरावट नहीं आई है। ऐसे में अगर आप FD कराने या उसे रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ अपने बैंक की दर न देखें। समान अवधि की पोस्ट ऑफिस स्कीम और स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD से भी तुलना करें। क्योंकि 30-50 बेसिस पॉइंट का अंतर भी बड़ी रकम और लंबे समय के निवेश में अच्छा खासा असर डाल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN