Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana: रामायण एडवांस बुकिंग में बिकी ढाई लाख से ज्यादा टिकटें, देश-विदेश...

Ramayana: रामायण एडवांस बुकिंग में बिकी ढाई लाख से ज्यादा टिकटें, देश-विदेश का कलेक्शन कर देगा हैरान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/28/1200x900/a6045c2d-3c38-4f05-9295-39300dba0415_1793152445446_Muht_1793152458390_2cPV_8cf9202d-ba37-4082-af8b-eaa4226430d7_1IYU.png

रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। हाल में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी। जानिए रिलीज से पहले अब तक इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। फिल्म दिवाली से पहले दुनियाभर में बड़ा धमाका करने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और म्यूजिक ने पहले ही कमाल किया हुआ है और अब बस थिएटर तक पहुंचने का इंतजार हो रहा है। एक हफ्ते पहले रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी। अगर अब तक के कलेक्शन की बात करें तो कोई बड़ी कमाई नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है भारत में आखिरी मौके पर टिकट बुक की जाती हैं। ऐसे में बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। जानिए 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कलेक्शन किया है।

रामायण एडवांस बुकिंग कलेक्शन

फिल्म डिस्कोर्स के मुताबिक भारत में रामायण की एडवांस बुकिंग में अब तक कुल ग्रॉस कलेक्शन 26.65 करोड़ रुपये हुआ है। ये कलेक्शन ब्लॉक टिकट के साथ का है। बिना ब्लॉक टिकट के ग्रॉस कलेक्शन 14.83 करोड़ रुपये हुआ है। और कुल नेट कमाई, बिना ब्लॉक टिकट के अब तक 12.54 करोड़ रुपये हुआ है। रिलीज से पहले कमाई का ये आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन दिनों में देश के 179 शहरों में फिल्म रामायण की 2.57 लाख टिकटें बेची जा चुकी है। सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली-एनसीआर में बिकी हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई है।

रामायण एडवांस बुकिंग (भारत) ग्रॉस (ब्लॉक टिकट के साथ) ग्रॉस ( बिना ब्लॉक टिकट के) नेट (बिना ब्लॉक टिकट के)
तीन दिन का कलेक्शन 26.65 करोड़ रुपये 14.83 करोड़ रुपये 12.54 करोड़ रुपये

अमेरिका में हो रही है सबसे ज्यादा कमाई

रामायण का क्रेज विदेशों में भी देखा जा रहा है। फिल्म डिस्कोर्स के मुताबिक रामायण को नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां फिल्म ने 1,910,000 अमेरिकी डॉलर यानी 18.14 करोड़ रुपये कमाए हैं। यहां अब तक 100,715 टिकट बेची जा चुकी हैं।

ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में बिक रही हैं टिकटें

ब्रिटेन और आयरलैंड में हुई अब तक की कमाई की बात करें तो यहां फिल्म ने 268,800 डॉलर यानी 2.56 करोड़ का कलेक्शन किया है। यहां रामायण की 15,022 टिकट बेची जा चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की कमाई 248,300 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 1.66 करोड़ रुपये। इसके अलावा फिल्म जर्मनी और दुनियाभर में भी कमाई कर रही है। ओवरसीज कुल कलेक्शन 24.54 करोड़ रुपये हुआ है और इन देशों में 138,986 टिकटें बेची जा चुकी हैं।

रामायण एडवांस बुकिंग ओवरसीज कलेक्शन
अमेरिका 18.14 करोड़ रुपये
ब्रिटेन 2.56 करोड़ रुपये
ऑस्ट्रेलिया 1.66 करोड़ रुपये

रामायण का दिवाली से पहले धमाका

बता दें, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामयाण 5 नवंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली है। फिल्म में पहली बार रणबीर राम बने दिखेंगे। यश ने रावण का किरदार निभाया है और वो नमित मल्होत्रा के साथ इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। अब इस फिल्म को थिएटर पर देखने का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN