Home मनोरंजन समाचार Ramayana Trailer: आ गई रिलीज डेट! ‘रामायण’ का ट्रेलर इसी महीने होगा...

Ramayana Trailer: आ गई रिलीज डेट! ‘रामायण’ का ट्रेलर इसी महीने होगा रिलीज, बस थोड़ा इंतजार और

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/Ramayana_1783513436801_1783513445494_b4af2718-1713-4c9b-b3f3-af77c2182a1d.jpg

Ramayana Movie Trailer: रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म ट्रेलर इसी महीने रिलीज होने जा रहा है। सूत्रों के हवाले से फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आ चुकी है, अब बस थोड़ा इंतजार और।

रणबीर कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसे इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है और अब ऑडियंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो अब फैंस को ज्यादा वेट नहीं करना पड़ेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 10 दिनों में रामायण का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया जाएगा। सुनने में अजीब लगता है ना? क्योंकि फिल्म की रिलीज में अभी काफी वक्त बाकी है। असल में इसके पीछे मेकर्स की सोची समझी प्लानिंग है।

कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया, “पहले फिल्मों के ट्रेलर डेढ़ से दो महीने पहले रिलीज किए जाते थे। पैनडेमिक के बाद यह गणित बदल गया और लोगों ने महज कुछ हफ्तों पहले ट्रेलर रिलीज करना शुरू कर दिया। लेकिन रामायण के मामले में मेकर्स ने अपवाद अपनाया है, फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज किए जाने की उम्मीद है, यानि रिलीज डेट से करीब साढ़े तीन महीने पहले।” लेकिन रणबीर कपूर, सई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर इतना पहले रिलीज क्यों किया जा रहा है? वो भी तब जब इस मूवी की वजह से हजारों करोड़ रुपये दांव पर हैं।

क्यों इतनी जल्दी रिलीज कर रहे ट्रेलर?

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “यह कोई आम भारतीय फिल्म नहीं है। रामायण को एक ऐसी फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसकी दुनिया भर में बहुत तगड़ी अपील है। इसी वजह से ग्लोबल स्ट्रैंडर्ड्स को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने बहुत पहले ही प्रमोशन शुरू कर दिया है।” रिपोर्ट के मुताबिक अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। भले ही फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है, लेकिन मेकर्स अभी से फिल्म की ग्रांड प्रमोशन शुरू किया जाएगा और मेकर्स का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाना है।

जान बूझकर शुरू में हल्का रखा VFX

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी इससे पहले आमिर खान स्टारर आइकॉनिक मूवी ‘दंगल’ बना चुके हैं और वह पहली बार VFX और CGI से लबरेज इस फिल्म को बना रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म से जुड़ी जो भी जानकारी सामने आ रही है उसे काफी सराहा गया है, लेकिन फिल्म के बारे में यह खबर भी आई है कि मेकर्स ने जान बूझकर शुरू में हल्के VFX वाले टीजर रिलीज किए हैं, लेकिन जब असली ट्रेलर और फिल्म सामने आएंगे तो लोगों की आंखें खुली रह जाएंगी। आदिपुरुष के बाद अब लोगों को इस मूवी से काफी उम्मीदें हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN