Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Rise and Fall 2: करण पटेल के करारे जवाब से स्वरा भास्कर...

Rise and Fall 2: करण पटेल के करारे जवाब से स्वरा भास्कर हुईं चुप, एक्टर बोले-मुझे आप पर दया आती…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/Screenshot_2026-09-29_081225_1790649757209_Hhii_1790649762869_C3xz_5e758ce3-a5e7-4858-a656-0658281b21dc_dlru.png

राइज एंड फॉल 2 के नए एपिसोड में करण पटेल और स्वरा भास्कर के बीच तीखी बहस दिखी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स करण पटेल के सपोर्ट में लिख रहे हैं। स्वरा को करारा जवाब देने के लिए एक्टर की तारीफ हो रही है।

राइज एंड फॉल 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट ही इसकी जान कहे जा रहे हैं। शो की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट को एक दूसरे पर तीखे वार करते दिखाया गया था। स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच की तीखी नोकझोंक शो में भी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस शो के हर एपिसोड की चर्चा हो रही है। सोमवार के एपिसोड के बाद सोशल मीडिया करण पटेल और स्वरा भास्कर ट्रेंड करने लगे। स्वरा को तगड़ा जवाब देने के लिए करण पटेल की तारीफ की जा रही है। वहीं स्वरा सपोर्टर उनका बचाव करते दिख रहे हैं।

करण पटेल ने दिया स्वरा भास्कर को ये जवाब

सोमवार के एपिसोड में करण पटेल और स्वरा के बीच तीखी बहस दिखाई दी। टीवी एक्टर करण ने स्वरा को उनके विवादों को उनकी पहचान बताई, साथ ही इस्माल कुबूल करने जैसा गंभीर मुद्दा भी उठाया गया। करण ने स्वरा से कहा-मैंने आपका काम नहीं देखा है, लेकिन मैंने आपको कुछ विवादों में जरूर देखा है। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, तब तो आप मेरे फैन बन गए होंगे। टीवी एक्टर ने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे आप जैसे लोगों पर दया आती है, जिन्हें सिर्फ अपनी रोजी-रोटी के लिए अपनों की ही बुराई करनी पड़ती है।’ करण ने आगे कहा, ‘छत्रपती संभाजी महाराज की आंखें निकाल ली गई थीं, उन्हें दिनों तक सताया गया। औरंगजेब ने उनसे इस्लाम स्वीकार करने को कहा था। उन्होंने दहाड़ कर कहा था, “अगर तुम अपनी बेटी भी मुझे दे दो, तब भी नहीं।” इसी तरह हम बचे हैं। हम आपके जैसे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते, जिन्हें हमारी विरासत तक समझ नहीं आती।’

राम मंदिर पर भी हुई चर्चा

आगे स्वरा ने जवाब देते हुए कि इससे बेहतर होता कि सभी भारतीय इन सब बातों के बजाय स्कूल में बनाने के बारे में सोचते। करण ने फिर से पलटवार किया और कहा, जो लोग 45 एकड़ में बने इंदिरा मेमोरियल का जश्न मनाते हैं और वही लोग 2 एकड़ में बनी राम मंदिर से नफरत करते हैं। उन्हें दूसरों को ज्ञान नहीं देना चाहिए।’

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया रिएक्शन

करण और स्वरा के बीच हुई ये तीखी नोकझोंक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। X पर एक यूजर ने कल के इस एपिसोड का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार स्वरा की तगड़ा जवाब मिला है, एक और यूजर ने लिखा, ‘अब स्वरा को अक्ल आएगी, उससे भी टक्कर के लोग हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘करण के इस जवाब पर हमें गर्व है’, एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी भी शो में हिंदू मुस्लिम जैसा मुद्दा नहीं उठाया जाना चाहिए।

राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत

बता दें, 26 सितंबर, शनिवार को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने राइज एंडफॉल के दूसरे सीजन की शुरुआत की थी। इस बार शो में 15 कंटेस्टेंट हैं जो बेसमेंट और पेंटहाउस के लिए लड़ते दिख रहे हैं। शो की शुरुआत में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच बहस दिखी थी। सिवेत तोमर ने भी आते ही अपना रंग दिखा दिया। हालांकि, सिवेत को शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई करने की सजा भुगतनी पड़ी। उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। करण पटेल और स्वरा भास्कर जो पेंटहाउस में थे उन्होंने इसका विरोध किया। अब नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN