Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Rise and Fall Season 2: ‘मैं डर गई थी’, जब नशे में...

Rise and Fall Season 2: ‘मैं डर गई थी’, जब नशे में धुत डायरेक्टर ने स्वरा से बोला…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/swara_bhasker_10_01_1790843541764_8X6Q_1790843545214_cDYh_db22374d-6db0-40f3-a7ba-2277689e55d1_V6La.png

राइज एंड फॉल के आज के एपिसोड में स्वरा भास्कर अपने को-कंटेस्टेंट्स को बताती नजर आईं कि कैसे एक बार उनके फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें परेशान कर दिया था। उन्होंने बताया कि वो डायरेक्टर रात में नशे में उनके दरवाजे पर आ गया था। 

बॉलीवुड से अक्सर आपने कई ऐसी कहानियां सुनी होंगी जहां एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे डायरेक्टर्स उन्हें परेशान करते हैं। उनके साथ घटिया बातें करते हैं। अब राइज एंड फॉल के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर ने बताया कि एक बार उनके पीछे भी उनकी फिल्म का डायरेक्टर पड़ गया था। स्वरा ने बताया कि रात में वो डायरेक्टर नशे की हालत में उनके दरवाजे पर आ गया था।

स्वरा भास्कर को मैसेज भेजकर परेशान करता था डायरेक्टर

स्वरा भास्कर शो में तेज प्रताप यादव, राज ग्रोवर और प्रियंका चाहर चौधरी से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया कि तनु वेड्स मनु के बाद वो एक फिल्म कर रही थीं जहां वो अपने डायरेक्टर से बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं। स्वरा ने बताया कि वो डायरेक्टर उन्हें मैसेज भेजता रहता था, शायरियां भेजता था।

जब डायरेक्टर ने स्वरा से रोमांटिक सीन की रिहर्सल करने को कहा

स्वरा ने बताया कि सामने-सामने बैठकर भी वो डायरेक्टर उन्हें मैसेज करता रहता था। स्वरा भास्कर के मुताबिक, उस फिल्म में उनका एक रोमांटिक सीन था। उस सीन को लेकर डायरेक्टर ने उनसे कहा कि इस रिहर्स करना होगा। स्वरा ने जब पूछा कि वो सीन कौन-कौन रिहर्स करेगा तो डायरेक्टर ने जवाब में कहा कि वो दोनों ही चर्चा कर लेंगे।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर को मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि अगर आपको रिहर्स ही करना है तो आप हीरो, कैमरा पर्सन सबको बुलाइए ताकि सब लोग रिहर्सल कर सकें।

जब रिहर्सल पर पहुंचीं स्वरा, शराब के नशे में धुत था डायरेक्टर

स्वरा ने बताया कि जिस गेस्ट हाउस में वो लोग रुके थे, वहां वो इकलौती महिला थीं। रिहर्सल के लिए जब स्वरा अंदर गईं तो उन्होंने देखा कि डायरेक्टर और सिनेमेटोग्राफर शराब की आधी बोतल खत्म करके बैठे हैं। स्वरा ने बताया कि वो ये देखकर काफी डर गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं समझ आ रहा था कि वो दो शराबी आदमियों के बीच रिहर्सल क्यों कर रही थीं? स्वरा ने कहा कि जैसे-तैसे करके वो वहां से निकलीं।

रात में जब डायरेक्टर ने खटखटाया स्वरा के कमरे का दरवाजा

इसके बाद वो डायरेक्टर रात में उनके कमरे के बाहर आकर दरवाजा खटखटाने लगा। वो लगातार दरवाजा खटखटाए जा रहा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने दरवाजा खोला तो पाया कि वो डायरेक्टर इतना नशे में था कि वो डोल रहा था। स्वरा ने उससे पूछा- क्या हो गया सर? इसपर डायरेक्टर ने उनसे कहा- क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं। फिर उसने कहा- एक गले लगने से क्या होता है? स्वरा ने इसके बाद उस डायरेक्टर को वहां से जाने के लिए कहा। उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि उन्हें डर लग रहा है।

तेज प्रताप ने स्वरा से क्या पूछा?

स्वरा की बातें सुनकर तेज प्रताप ने उनसे पूछा कि उन्होंने डायरेक्टर को मारा क्यों नहीं? स्वरा ने कहा कि वो नहीं मार सकती थीं। वो फिल्म का डायरेक्टर था। अगर वो ऐसा करतीं तो उनके हाथों से फिल्म निकल जाती।

स्वरा भास्कर की बात करें तो वो इन दिनों राइज एंड फॉल में नजर आ रही हैं। इस शो में स्वरा के साथ-साथ बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भी नजर आ रहे हैं। शहजाद बाहर की दुनिया में कई बार स्वरा भास्कर पर तंज कस चुके हैं। शो के अंदर भी दोनों के रिश्तों की शुरुआत कुछ इस तरह ही हुई थी। हालांकि, जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के रिश्तों में सुधार देखने को मिल रहा है। आज के एपिसोड में भी स्वरा भास्कर शहजाद पूनावाला के साथ बैठकर बात करती नजर आ रही थीं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वो अब भी उन्हें दुश्मन ही मानती हैं, लेकिन अब ऐसा हो गया है कि वो उनसे बात कर पा रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN