Home rss business hindi Robokidz Eduventures IPO पहले ही घंटे में 100% भरा, GMP पहुंचा 51...

Robokidz Eduventures IPO पहले ही घंटे में 100% भरा, GMP पहुंचा 51 रुपये, 23 सितंबर खुला रहेगा इश्यू

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Robokidz Eduventures IPO पर जमकर दांव लगाया जा रहा है। पहले घंटे में आईपीओ को पूरा सब्सक्राइब किया जा चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन इस समय शानदार है। मौजूदा जीएमपी 48 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। बता दें, आईपीओ 21 से 23 सितंबर तक खुला रहेगा।

सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ 1.38 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 2.20 गुना, क्यूआईबी में 0 प्रतिशत, एनआईआई में 1.29 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है।

कितना है प्राइस बैंड

Robokidz Eduventures IPO का प्राइस बैंड 100 रुपये से 106 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों का दांव लगाना पड़ेगा। जिसकी वजह निवेशकों को कम से कम 254400 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 18 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से आईपीओ 8.78 करोड़ रुपये जुटाने में सफल रहा है।

कितना है जीएमपी? (Robokidz Eduventures IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 51 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 48 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दिया है। बता दें, आईपीओ का जीएमपी 45 रुपये प्रति शेयर रहा है।

31 करोड़ रुपये आईपीओ का साइज (Robokidz Eduventures IPO Size)

इस आईपीओ का साइज 31.09 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए 29.33 लाख शेयर जारी करेगी। बता दें, मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

इश्यू के पैसों का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी 23.46 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए खर्च करेगी। वहीं, 2.20 करोड़ रुपये कंपनी के मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक तौर पर भुगतान करेगी। बाकि जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग किया जाए।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN