Home - Samsung यूजर्स की मौज, इतने सारे फोन्स में आ रहा सिक्योरिटी अपडेट,...

Samsung यूजर्स की मौज, इतने सारे फोन्स में आ रहा सिक्योरिटी अपडेट, देखें फुल लिस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी Samsung का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग के ढेर सारे फोन्स में नया सिक्योरिटी अपडेट आ रहा है। अपडेट आने से फोन्स पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। देखें लिस्ट में आपका फोन है या नहीं…

Samsung को हाल ही में सॉफ्टवेयर रोलआउट में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी Galaxy S26 सीरीज के लिए One UI 9 के ग्लोबल रोलआउट की समय-सीमा से चूक गई, और इसका असर रेगुलर सिक्योरिटी मेंटेनेंस रिलीज पर भी पड़ सकता है। सितंबर का लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच दूसरे हफ्ते में रोलआउट होना शुरू हुआ था, लेकिन इसकी रफ्तार हाल ही में बढ़ी है। यह सैमसंग के कई फोन्स में आने वाला है। अगर आप भी सैमसंग का फोन चला रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट आपके फोन में आएगा या नहीं, तो यह खबर आपके लिए है…

Samsung के सितंबर 2026 सिक्योरिटी पैच की जानकारी

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2026 के सिक्योरिटी रिलीज में कुल 90 कमियों को ठीक किया गया है। इनमें से 58 कमियां गूगल से जुड़ी हैं, जिनमें 18 क्रिटिकल और 40 हाई-लेवल फिक्स शामिल हैं। बाकी सुधारों में सैमसंग सेमीकंडक्टर का एक पैच और सैमसंग मोबाइल के 31 पैच शामिल हैं। सैमसंग मोबाइल के 31 पैच में दो क्रिटिकल-लेवल के फिक्स, तीन हाई-लेवल फिक्स और 15 मॉडरेट-लेवल फिक्स शामिल हैं, जबकि बाकी 11 पैच की गंभीरता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सैमसंग का कहना है कि लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच में गूगल के जो 40 पिक्स शामिल हैं, वे गैलेक्सी डिवाइस पर लागू नहीं होते हैं, और एक समस्या पहले ही पिछले अपडेट में ठीक कर दी गई थी।

इन गैलेक्सी फोन्स को सितंबर 2026 का सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है

– Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra, Flip 8

– Galaxy Fold 5, Flip 5

– Galaxy S26 FE

सम्बंधित सुझाव

– Galaxy S23, S23+, S23 Ultra

– Galaxy A57, A56, A55

– Galaxy A17 (LTE)

– Galaxy A07 5G

– Galaxy M56

– Galaxy M17, M17e

– Galaxy F70e

– Galaxy Tab S11, S11 Ultra

– Galaxy Tab S10+, Tab S10 Ultra, S10 Lite

– Galaxy Tab S10 FE, Tab S10 FE+

– Galaxy Tab S9, S9+, S9 Ultra

– Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+

– Galaxy Tab Active 5, Active 5 Pro

– Galaxy Tab A11+

ऐसे कई गैलेक्सी डिवाइस हैं जो सितंबर 2026 के सिक्योरिटी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। सैमसंग धीरे-धीरे इन डिवाइस के लिए अपडेट जारी करेगा। हम समय-समय पर इस लिस्ट को अपडेट करते रहेंगे ताकि यह जानकारी सही बनी रहे।

अपडेट का मिलना आपके इलाके पर निर्भर करता है। इसलिए, सभी डिवाइस तक इसे पहुंचने में कुछ दिन लग सकते हैं। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो Settings में जाकर, Software updates पर जाएं और उपलब्ध अपडेट देखने के लिए Download and install पर टैप करें। सैमसंग ने बड़ा One UI 9 अपडेट भी रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें शानदार नए फीचर्स, विजुअल अपग्रेड और ज्यादा पावरफुल Galaxy AI एक्सपीरियंस मिलता है। यह जानने के लिए कि क्या आपका Galaxy डिवाइस इस बड़े अपग्रेड के लिए एलिजिबल है, नीचे देखें लिस्ट…

Samsung One UI 9 अपडेट: उन डिवाइस की लिस्ट जिन्हें यह अपडेट मिलेगा

Galaxy S सीरीज

– Galaxy S26, S26+, S26 Ultra

– Galaxy S25, S25+, S25 Ultra, S25 Edge, S25 FE

– Galaxy S24, S24+, S24 Ultra, S24 FE

– Galaxy S23, S23+, S23 Ultra, S23 FE

Galaxy Z सीरीज

– Galaxy Z TriFold

– Galaxy Z Fold Special Edition

– Galaxy Z Fold 7, Flip 7, Flip 7 FE

– Galaxy Z Fold 6, Flip 6

– Galaxy Z Fold 5, Flip 5

Galaxy A, M, F सीरीज

– Galaxy A57, A56, A55, A54

– Galaxy A37, A36, A35, A34

– Galaxy A27, A26, A25, A24

– Galaxy A17 (4G & 5G), Galaxy A16 (4G & 5G), Galaxy A15 (4G & 5G)

– Galaxy A08 4G, Galaxy A07 (4G & 5G), Galaxy A07s, Galaxy A06 5G

– Galaxy M56, M55, M55s, M54

– Galaxy M36, M34

– Galaxy M17, M17e, M16, M15

– Galaxy M07, M06

Galaxy Tab सीरीज

– Galaxy Tab S11, S11 Ultra

– Galaxy Tab S10+, S10 Lite, S10 Ultra, S10 FE, S10 FE+

– Galaxy Tab S9, S9+, S9 Ultra, S9 FE, S9 FE+

– Galaxy Tab S6 Lite (2024)

– Tab A11, A11+

– Tab Active 5, Active 5 Pro

Galaxy XCover सीरीज

– Galaxy XCover 7, XCover 7 Pro

यह सैमसंग की तरफ से जारी कोई आधिकारिक लिस्ट नहीं है, बल्कि इसे हमने हर डिवाइस की सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी को ध्यान से देखने के बाद तैयार किया है, इसलिए इसके सही होने की पूरी उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN