Home rss business hindi SBI म्यूचुअल फंड ने Swiggy पर बढ़ाया भरोसा! ₹300 करोड़ के शेयर...

SBI म्यूचुअल फंड ने Swiggy पर बढ़ाया भरोसा! ₹300 करोड़ के शेयर खरीदे; हिस्सेदारी 5% के पार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • SBI म्यूचुअल फंड ने ओपेन मार्केट के जरिए लगभग ₹300 करोड़ के शेयर खरीदकर Swiggy Ltd में अपनी हिस्सेदारी 5% के पार (5.12%) पहुंचा दी है
  • हालांकि, असेट मैनेजर द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाने की इस बड़ी खबर के बावजूद आज शेयर बाजार में स्विगी के शेयरों पर दबाव दिखा

भारत की प्रमुख असेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक SBI म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी (SWIGGY) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 प्रतिशत से अधिक कर ली है। हाल ही में ओपन मार्केट के जरिए किए गए एक बड़ी डील में SBI म्यूचुअल फंड ने लगभग 300 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। हालांकि, शेयर मार्केट में भारी गिरावट का असर स्विगी के शेयर पर भी साफ दिखाई दिया। इस डील के बावजूद भी शेयर 1 अक्टूबर को दबाव में नजर आया। आइए जरा विस्तार से इस डील की डिटेल्स जानते हैं।

किस भाव पर खरीदे गए 1.18 करोड़ शेयर?

इस खरीदारी के तहत SBI म्यूचुअल फंड ने लगभग 253 से 254 रुपये प्रति शेयर के भाव पर स्विगी के अतिरिक्त 1.18 करोड़ शेयर हासिल किए हैं। इस नई डील से पहले स्विगी में SBI म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 4.70% (12.97 करोड़ शेयर) थी, जो अब बढ़कर 5.12% से 5.13% (14.15 करोड़ शेयर) हो गई है।

SBI ने 30 सितंबर को दी जानकारी

आपको बता दें कि SEBI (Securities and Exchange Board of India) के नियमों के अनुसार, जब भी किसी लिस्टेड कंपनी में किसी निवेशक की हिस्सेदारी 5% के पड़ाव को पार करती है, तो इसकी आधिकारिक घोषणा करना अनिवार्य हो जाता है। इसी नियम के तहत SBI मैनेजमेंट ने 30 सितंबर को शेयर बाजारों (NSE और BSE) को इस अधिग्रहण की औपचारिक जानकारी दी।

कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में वृद्धि

यह निवेश ऐसे समय में सामने आया है, जब स्विगी लगातार अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में लगी हुई है। कंपनी ने हाल की तिमाहियों में अपने घाटे को कम करने और ऑपरेटिंग रेवेन्यू (Operating Revenue) में वृद्धि दर्ज की है। स्विगी अपने मुख्य फूड डिलीवरी कारोबार के साथ-साथ अपने क्विक-कॉमर्स वर्टिकल ‘इन्स्टामार्ट’ (Instamart) का भी तेजी से विस्तार कर रही है।

क्या है इस अपडेट का मतलब?

SBI म्यूचुअल फंड जैसे देश के सबसे बड़े संस्थागत निवेशकों में से एक द्वारा अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना यह दर्शाता है कि घरेलू असेट मैनेजर्स का भारतीय क्विक-कॉमर्स और टेक प्लेटफॉर्म्स के भविष्य पर भरोसा मजबूत हो रहा है।

SWIGGY के शेयर परफॉर्मेंस पर क्या असर?

शेयर बाजार गिरावट का असर स्विगी लिमिटेड (NSE: SWIGGY) के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार 1 अक्टूबर को भी शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक (02:15PM) कंपनी का शेयर 5.12% यानी ₹12.80 की बड़ी गिरावट के साथ ₹237.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बीते 1 साल में कंपनी का शेयर करीब 180% गिर चुका है। SBI म्यूचुअल फंड द्वारा ₹300 करोड़ का बड़ा निवेश कर अपनी हिस्सेदारी 5% के पार ले जाने की सकारात्मक खबर के बावजूद बाजार की सुस्ती और निवेशकों द्वारा की गई सेलिंग के चलते शेयर लाल निशान में चला गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN