Home LIFESTYLE NEWS HINDI Shayari in Hindi: गिरना भी अच्छा है, औकात का पता चलता है…यहां...

Shayari in Hindi: गिरना भी अच्छा है, औकात का पता चलता है…यहां पढ़ें 40+ मोटिवेशनल शायरी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई बार समय-समय पर हौसला कम होने लगता है और निराशा हावी होने लगती है। ऐसे में मोटिवेशनल शायरियां आपके काम आ सकती हैं। ये शायरियां आपको पॉजिटिव बनाती हैं और आपमें एक नया जोश भर सकती हैं। यहां पढ़िए शायरियां-

लाइफ में हर किसी को मोटिवेशन की जरूरत होती है। किसी नए काम को करना हो या फिर कुछ पुरानी चीजों को लेकर निराशा हो। मोटिवेशनल शायरियां आपकी हमेशा मदद कर सकती हैं। आपके हौसले को बढ़ाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन मोटिवेशनल शायरियां, जिन्हें पढ़कर यकीनन आपको पॉजिटिव और मोटिवेटेड महसूस होगा।

1) इतिहास लिखने के लिए कलम की नहीं, हौसलों की जरूरत होती है।

2) मेहनत इतनी खामोशी से करो, कि सफलता शोर मचा दे।

3) अभी तो असली उड़ान बाकी है, परिंदे का इम्तिहान बाकी है, अभी-अभी तो लांघा है समंदरों को, अभी पूरा आसमान बाकी है।

4) जो सिरफिरे होते हैं वही इतिहास लिखते हैं, समझदार लोग तो सिर्फ उनके बारे में पढ़ते हैं।

5) जीतूंगा मैं, यह खुद से वादा करो, जितना सोचते हो, कोशिश उससे ज्यादा करो।

6) धीरे-धीरे ही सही मगर आगे बढ़ते रहो, रुके हुए पानी में भी अक्सर कीड़े पड़ जाते हैं।

7) ऊंचे ख्वाबों के लिए दिल की गहराई से काम करना पड़ता है, यूं ही नहीं मिलती कामयाबी किसी को, मेहनत की आग में दिन-रात जलना पड़ता है।

8) गिरना भी अच्छा है, औकात का पता चलता है, बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को, तो अपनों का पता चलता है।

9) सब्र रख, मेहनत जारी है, वक्त खुद कहेगा, अब तेरी बारी है।

10) सफलता शक्ल देखकर नहीं, मेहनत की दीवानी होती है।

11) टूटने लगे हौसले तो ये याद रखना, बिना मेहनत के तख्तो-ताज नहीं होते, ढूंढ लेते हैं अंधेरों में भी मंजिल अपनी, क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज नहीं होते।

12) हार तो वो सबक है, जो आपको बेहतर होने का मौका देगी।

13) जो खो गया उसके लिए रोया नहीं करते, जो पा लिया उसे खोया नहीं करते, सितारे उनके ही चमकते हैं, जो मजबूरियों का रोना रोया नहीं करते।

14) परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं, वह लोग रहते हैं खामोश अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं।

15) जब भी मोटिवेशन कम होने लगे, अपनी मां के चेहरे की तरफ देख लेना, तुम्हें तुम्हारी मंजिल का रास्ता खुद-ब-खुद मिल जाएगा।

16) खुद को इतना कमजोर मत होने दो कि तुम्हें किसी के अहसान की जरूरत हो।

17) बेहतर से बेहतर की तलाश करो, मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो, टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से, टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो।

18) खुद से जीतने की जिद है मेरी, मुझे खुद को ही हराना है, मैं भीड़ नहीं हूँ दुनिया की, मेरे अंदर एक जमाना है।

19) अपनी तकदीर खुद ही लिखनी होगी, यह कोई चिट्ठी नहीं जो दूसरों से लिखवा लोगे।

21) सिक्का दोनों का होता है, हेड का भी और टेल का भी, पर वक्त सिर्फ उसका होता है जो पलट कर ऊपर आता है।

22) कर्म भूमि की दुनिया में, श्रम सभी को करना है, भगवान सिर्फ लकीरें देता है, रंग हमें ही भरना है।

23) जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा, जो चल रहा है उसके पांव में छाला होगा, बिना संघर्ष के इंसान चमक नहीं सकता, जो जलेगा उसी दीये में तो उजाला होगा।

24) हवाओं के भरोसे मत उड़, चट्टानें तूफानों का रुख मोड़ देती हैं, अपने पंखों पर भरोसा रख, हवाओं के भरोसे तो पतंगें उड़ा करती हैं।

25) निगाहों में मंजिल थी, गिरे और गिरकर संभलते रहे, हवाओं ने बहुत कोशिश की, मगर चिराग तूफानों में भी जलते रहे।

26) जो पानी से नहाएगा वो सिर्फ लिबास बदलेगा और जो पसीने से नहाएगा वो एक दिन इतिहास बदलेगा।

27) वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे, कल क्या होगा कभी मत सोचो, क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे।

28) अभी कांच हूं तो चुभ रहा हूं, जिस दिन आईना बनूंगा पूरी दुनिया देखेगी।

29) शोर मत कर अभी गमों की रात है, धज्जियां उड़ा देंगे बस कुछ दिनों की बात है।

30) पहचान से मिला काम थोड़े समय के लिए रहता है, लेकिन काम से मिली पहचान उम्र भर रहती है।

31) बदल जाओ वक्त के साथ या फिर वक्त बदलना सीखो, मजबूरियों को मत कोसो, हर हाल में चलना सीखो।

32) रख हौसला वो मंजर भी आयेगा, प्यासे के पास चल के समंदर भी आयेगा, थक कर न बैठ ऐ मंजिल के मुसाफिर, मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आयेगा।

33) ना पूछो कि मेरी मंजिल कहां है, अभी तो सफर का इरादा किया है, ना हारूंगा हौसला उम्र भर, यह मैंने किसी और से नहीं, खुद से वादा किया है।

34) यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल, एक जुनून सा दिल में जगाना होता है,

35) पूछा चिड़ियां से कैसे बना आशियाना, बोली- भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाना होता है।

36) जीत की खातिर बस जुनून चाहिए, जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए, यह आसमान भी आयेगा जमीन पर, बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए।

37) हौसले के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रख, हार जा चाहे जिंदगी में सब कुछ, मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रख।

38) मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

39) राह संघर्ष की जो चलता है, वही संसार को बदलता है, जिसने रातों से जंग जीती है, सूर्य बनकर वही निकलता है।

40) मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है, डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में, लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है।

41) खोल दे पंख मेरे, कहता है परिंदा, अभी और उड़ान बाकी है, जमीन नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है।

42) सीढ़ियों की जरूरत उन्हें है जिन्हें छत तक जाना है, मेरी मंजिल तो आसमान है, रास्ता खुद बनाना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN