Home LIFESTYLE NEWS HINDI कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग ​​हटाने के अपनाएं 5 स्मार्ट तरीके, नए...

कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग ​​हटाने के अपनाएं 5 स्मार्ट तरीके, नए की तरह चमकेगा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई बार कपड़ों पर उन चीजों को दाग लग जाता है जिसे साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम 5 स्मार्ट ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को भी तुरंत साफ कर सकते हैं।

कपड़े का रंग चाहें लाल हो या सफेद अगर उसपर कोई चीज गिर जाती है तो दाग पड़ जाता है। ऐसे में इन दागों को हटाने के लिए लोग महंगे डिटर्जेंट या केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इससे कपड़े की चमक कम हो जाती है। ऐसे में घरेलू उपाय ज्यादा असरदार और सेफ साबित हो सकते हैं। इन नुस्खों की अच्छी बात यह है कि नुस्खों के काम आने वाले इंग्रेडिएंट्स रसोई में आसानी से मिल जाते हैं। अगर आपकी पसंदीदा सफेद शर्ट भी पसीने के दागों की वजह से खराब दिखने लगी है, तो यह आसान तरीका आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं कैसे। अगर आपकी पसंदीदा कपड़े भी पसीने के दागों, खून के दाग, हल्दी के दाग या तेल के दाग की वजह से खराब दिखने लगे हैं, तो यहां बताएं नुस्खे जरूर अपनाएं।

1) ठंडा पानी और बेकिंग सोडा- कपड़ों से खून के दाग ढीले करने के लिए ठंडे पानी और बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करके कपड़ा ज्यादा साफ लगता है। वहीं ये दोनों ही चीजें घर पर आसानी से मिल जाएंगी।

2) सिरके वाले पानी का स्प्रे- पसीने के दाग कम करने के लिए ये नुस्खा असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल लें और फिर उसमें सिरका और पानी डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर पसीने के दाग पर स्प्रे करें। ये कपड़े को नैचुरली फ्रेश बनाता है।

3) नींबू और नमक- ये तरीका कपड़े से तेल वाले दाग हटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए दाग पर नींब और नमक डालें और थोड़ा रगड़ें। ये नुस्खा चिकनाई वाले दागों को साफ करने में फायदेमंद है

4) दूध या दही- हल्दी के दागों को साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर इसे सही तरह साफ नहीं किया जाता तो ये दाग वाली जगह को लाल कर सकता है। हल्दी के दागों को साफ करने के लिए दूध और दही का इस्तेमाल करना पुराना तरीका है। ये हल्दी के पीले दाग हल्के करने में मदद कर सकता है

5) टूथपेस्ट- चाय या कॉफी के दागों पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। कपड़ों पर पेस्ट दाग साफ करने में मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के बाद कपड़े ज्यादा ताजे लगते हैं।

नोट: कपड़े को नुकसान से बचाने के लिए शफाई के तरीकों को हमेशा पहले कपड़े के किसी छोटे और छिपे हुए हिस्से पर आजमाकर देखें। ध्यान रखें कि हल्के दाग को हटाने के लिए कारगर साबित होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN