Home LIFESTYLE NEWS HINDI Shayari in Hindi: प्रेमिका को भेजें ये 30 रोमांटिक शायरियां, पढ़ते ही...

Shayari in Hindi: प्रेमिका को भेजें ये 30 रोमांटिक शायरियां, पढ़ते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, कहेंगी- लव यू

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्लफ्रेंड से प्यार जाहिर करना है लेकिन शब्द नहीं मिल रहे हैं, तो हम आपके लिए एक से बढ़कर एक सुंदर शायरियां लेकर आए हैं। इन शायरियों के जरिए आप अपने दिल की बात कहें।

गर्लफ्रेंड से दिल की बात नहीं कह पा रहे हैं या कहने के लिए शब्द समझ नहीं आ रहे हैं, तो शायरियों की मदद लें। शायरियां दिल का हर एहसास लफ्जों में बयां कर देती हैं और हर शब्द दिल को छू लेता है। प्रेमिका को भेजने के लिए हम यहां कुछ शायरियां शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप चुनकर भेज सकते हैं।

1. ठहर जा नजर में तू,

जी भर के तुझे देख लूं,

बीत जाए ना ये पल कहीं,

इन पलों को मैं समेट लूं..!

2. सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा,

जितना देखेंगे तुम्हें उतना ही प्यार आएगा।

3. बहुत होंगे दुनिया में चाहने वाला तुझें,

लेकिन मेरे लिए तू ही मेरी दुनिया है..!

4. दिल में तेरी चाहत है,

लबों पे तेरा नाम है,

तू मोहब्बत कर या ना कर,

मेरी जिंदगी तेरे नाम है..!

5. कौन कहता है इश्क एक बार होता है,

जितनी बार देखता हूं तुम्हें हर बार होता है..!

6. ग़र यकीन ना हो तो बिछड़ के देख लो,

तुम मिलोगे सबसे मगर हमारी ही तलाश में..!

7. किसी को सिर्फ पा लेना

मोहब्बत नही होती है,

बल्कि किसी के दिल में

जगह बना लेना मोहब्बत होती है..!

8. बहुत प्यार से रखेंगे,

एक बार हमारे हो कर तो देखो..!

9. सुनो जान मेरी एक बात मान लो,

सफर लम्बा है हाथ थाम लूं..!

10. हम किसी को अच्छे लगे ना लगे मगर,

हम दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे लगते हैं..!

11. सरहद नहीं हम जो सिर्फ लकीरों में मिलेंगे,

हम तो खुशबू-ए-वफ़ा हैं,

दिल के हर कोने में मिलेंगे..!

12. चूम लूं तेरे गालों को दिल की ख्वाहिश है,

ये मैं नहीं कहता, ऐसी दिल की फरमाहिश है..!

13. रख के तेरे लब पर लब,

सब शिकायतें मिटा देंगे..!

14. आओ जलने वाले को जलाये,

बेबी हम होठों से होठ मिलाये..!

15. तुम्हारे होंठो में इतनी मिठास है,

कि उसके आगे डेरी मिल्क भी बकवास है..!

16. एक आदत सी हो तुम,

शायद अब लग सी गई हो मुझे..!

17. तुम नहीं होते हो तो बहुत खलता है,

प्यार कितना है तुमसे पता चलता है..!

18. जागना भी कुबूल है,

रातभर तेरी यादों में

तेरे एहसासों में जो मजा है,

वो नीद में कहां..!

19. मैं तमाम दिन का थका हुआ,

तू तमाम शब का जगा हुआ,

ज़रा ठहर जा इसी मोड़ पर,

तेरे साथ शाम गुज़ारना है..!

20. ना कम होगा,

ना कभी खत्म होगा ये प्यार है जनाब,

हर पल होगा और सिर्फ़ तुमसे होगा..!

21. सीने से लगा के सुन वो धड़कन,

जो तुझसे मिलने के इंतजार में है..!

22. तड़प रहीं हैं मेरी सांसें

तुझे महसूस करने को,

खुशबू की तरह बिखर जाओ

तो कुछ बात बने..!

23. हर खुशी का मुझको, पता मिला है,

जब से मेरे दिल में,

तेरी चाहत का सुकुन मिला है..!

24. हमने मोहब्बत का भरम,

सबसे जुदा रखा है,

जिक्र हर बात में तेरा है बस,

नाम छुपा रखा है..!

25. मेरी जान मेरी वफ़ा हो तुम,

उस कुदरत का दिया हुआ

एक नायब तोहफा हो तुम..!

26. अब नींद नहीं आती अकेले तुम,

आ जाओ न जान घर हमारे..!

27. प्यार का रंग क्या है,

आज तक समझी नहीं थी,

तेरी चाहत पाने के बाद,

हर रंग से मोहब्बत हो गई..!

28. तुम्हारे चेहरे पर ये जो मुस्कान है,

क्या कहे यही तो हमारी जान है..!

29. लिख दूं तो लफ्ज़ तुम हो,

सोच लूं तो ख्याल तुम हो,

मांग लूं तो मन्नत तुम हो,

और चाह लूं तो मोहब्बत भी तुम ही हो..!

30. कई दफा खुद से बढ़कर,

किसी से तुम मोहब्बत करते हो,

इतने सस्ते हो जाते हो तुम,

कि उन्हें मुफ्त के लगते हो..!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN