Source :- LIVE HINDUSTAN
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के आगे प्यार का इजहार करना है या फिर अपने दिल की बात बयां करनी हैं। तो आप इन 2 लाइन वाली लव शायरियों को भेजकर अपना प्यार जाहिर करें।
आपस में प्यार बनाए रखने के लिए एहसास के साथ शब्दों का भी खास रोल होता है। अपने पार्टनर से दिल की बातें करना चाहते हैं लेकिन आपको शब्द नहीं मिल रहे हैं, तो हम आपके कुछ खूबसूरत शायरियां लेकर आए हैं। इन्हें आप अपने पति या बॉयफ्रेंड या फिर गर्लफ्रेंड या पत्नी को भेज दीजिए। आपके दिल की बात बिना कहे उन तक पहुंच जाएगी और उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी आ जाएगी।
1. तेरी एक मुस्कान ही मेरी दुनिया है,
बाकी सब तो बस बहाना है।
2. मैं तुझसे इश्क कर बैठा हूं,
अब तेरे बिना कुछ अच्छा नहीं लगता।
3. बेहतर नहीं बेहतरीन हो तुम,
मेरे दिल के बहुत करीब हो तुम
4. ये मेरा इश्क औरों जैसा नहीं,
अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे।
5. बहुत खूबसूरत वो रातें होती है,
जब तुमसे दिल की बातें होती है
6. दुनिया को खुशी चाहिए,
और मुझे हर खुशी में तुम।
7. बिन तेरे मेरी हर खुशी अधूरी है
फिर सोच तो मेरे लिए तू कितनी ज्यादा जरूरी है!
8. कैसे छोड़ दूं तुमसे प्यार करना,
तुम बस चाहत नहीं जरूरत हो मेरी।
9. मांग लूंगी तुझे अब तकदीर से क्योंकि,
अब मेरा यह मन नही भरता है तेरी एक तस्वीर से।
10. मेरे सीने में एक दिल है,
उस दिल की धड़कन हो तुम।
11. कितना चाहते हैं तुमको हम ये कभी हम कह नही पाते,
बस इतना जानते हैं हम की तेरे बिना हम रह नही पाते।
12. नशा था तेरे प्यार का जिसमे हम खो गए,
हमें भी नही पता चला यह की कब हम तेरे हो गए।
13. उस बक्त हमे बहोत ही ज्यादा याद आने लगती है तुम्हारी,
जब मेरी तुमसे बात नहीं होती।
14. तुम्हारा तो पता नहीं लेकिन मेरा दिल,
बहोत तरसता बात करने के लिए।
15. तलब ये है कि मैं अपना सर रखूं तेरे सीने पर और,
तमन्ना ये मेरी कि मेरा नाम पुकारती हों धड़कनें तुम्हारी।
16. हम भी अब अपनी मोहब्बत के गीत गाने लगे हैं,
जब से वो हमारे ख्वाबों में आने लगे हैं।
17. बेहद ख्याल रखा करो तुम अपना,
मेरी इस आम सी जिन्दगी में बहुत ज्यादा खास हो तुम।
18. प्रेम में डूबा हुआ इंसान का ह्रदय उतना ही पवित्र है,
जितना गंगा जल में डूबा हुआ कलश।
19. तेरी आंखों में जो प्यार है,
वो लफ्जों से नहीं बयां होता
20. मैं बन जाऊं रेत सनम, और तुम लहर बन जाना,
भरना मुझे अपनी तुम बाहों में अपने संग ले जाना।
21. मैं अपनी जिंदगी से प्यार करता हूं,
क्योंकि मेरी जिंदगी तुम हो..!
22. किसी की चाहो तो ऐसे चाहो कि,
किसी और को चाहने की चाहत ना रहे।
23. बहुत अच्छा लगता हैं तुझे तेरा नाम मेरे नाम के साथ,
जैसे कोई बहुत खूबसूरत जगह हो हसीन शाम के साथ।
24. ना बंधन है, ना फेरे हैं,
एक एहसास है जिसमें हम तेरे हैं।
25. लोग मुझसे मेरी खुशी का राज पूछते हैं,
कहो तो बता दूं तुम्हारा नाम।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




