Home LIFESTYLE NEWS HINDI Shayari In Hindi: वो मुझे हमेशा याद करती होगी…पढ़ें दिल छू लेने...

Shayari In Hindi: वो मुझे हमेशा याद करती होगी…पढ़ें दिल छू लेने वाली 20 इमोशनल शायरियां

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शायरी दिल के जज्बातों को खूबसूरत अंदाज में बयां करने का जरिया है। प्यार, दर्द, तन्हाई और किसी खास की याद से जुड़े एहसासों को शब्द देने वाली ये शायरियां आपके दिल को छू जाएंगी।

शायरियां दिल का दर्द, प्यार, दुख, सुख और जिंदगी से जुड़े तमाम एहसासों को खूबसूरत लफ्जों में बयां कर सकती हैं। कई बार जो बात हम किसी से कह नहीं पाते, उसे एक शायरी बेहद आसानी से दिल तक पहुंचा देती है। कभी-कभी दिल की बात जुबां से नहीं, शायरियों के जरिए बयां होती है। अगर आप भी किसी की याद में खोए हैं या अपने दिल के जज्बातों को शब्द देना चाहते हैं, तो पढ़ें ये 20 दिल छू लेने वाली इमोशनल शायरियां, जो आपको भावुक कर देंगी और किसी खास की याद दिला देंगी।

1. वो मुझे हमेशा याद करती होगी,

ये बात मैं भूल नहीं पाता हूं!

2. बिखरा हुआ हूं बरसो से इसी इंतजार में,

कोई तो होगा जो समेटने आएगा मुझे!

3. तेरे साथ गम भी अपना लगता है,

तेरे बिना खुशी भी पराई लगती है!

4. बस एक वही मेरी ठहराव थी,

मेरी जिंदगी के भाग दौर में!

5. टूटे हुए कांच की तरह चकनाचूर हो गए,

किसी को लग ना जाए,

इसलिए सबसे दूर हो गए!

6. आज मेरे आइना ने भी कह दिया,

तेरा बेबस चेहरा मुझसे देखा नहीं जाता!

7. तेरी मोहब्बत में एक बात सीखी है,

तेरे साथ के बिना ये दुनिया फीकी है।

8. जिंदगी ही नहीं रात भी तनहा,

लगने लगी है तुम्हारे बिना।

9. छोड़ दिया बेवज़ह सबको परेशान करना,

जब कोई अपना ही नहीं समझता,

तो उसे अपनी याद क्यों दिलाना।

10. उदास कर देती है हर रोज ये शाम,

ऐसा लगता है जैसे भूल रहा है कोई धीरे धीरे।

11. नफरत मत करना हमसे हमे बुरा लगेगा,

बस प्यार से कह देना तेरी जरुरत नही है।

12. उम्र कैद सी लगती है जिंदगी,

जब से उनकी रूह से निकल गए हम।

13. मेरी तन्हाईया गवाह है इस बात की,

अब तक तेरी जगह कोई नहीं ले पाया।

14. शिकायत तुझसे नही तेरे वक्त से है,

जो तुझे कभी मिला ही नहीं मेरे लिए।

15. हर पल तुम्हारी याद आती है !

किसी पल तुम भी आओ न।

16. लोग वक्त वक्त पे दिल तोड़ देते हैं,

सोच रहे हैं हम कि,

दिल रखना ही छोड़ देते हैं।

17. मुझसे मेरी चाहत का सुबूत मांगते हैं वो,

जिनका नाम ले ले कर मेरी सांसें चलती हैं।

18. तेरी याद आई है आंखे भर गई,

गमों की शाम यूं ही गुजर गई।

19. अब मुमकिन न होगा वापसी का सफर,

हम तो निकल चुके हैं आँख से आँसू की तरह।

20. इस दिल को थी जिससे सबसे ज्यादा आस,

वही निकला सबसे ज्यादा धोखेबाज।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN