Home LIFESTYLE NEWS HINDI Shayari in Hindi: सोमवार के लिए मोटिवेशनल शायरी, स्टेटस पर लगाएं

Shayari in Hindi: सोमवार के लिए मोटिवेशनल शायरी, स्टेटस पर लगाएं

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हफ्ते की शुरुआत सोमवार से होती है और इस दिन काम पर जाने के लिए हर किसी एक्सट्रा मोटिवेशन की जरूरत होती है। ऐसे में यहां देखिए दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए बेहतरीन मोटिवेशनल शायरियां।

वीकेंड के बाद आने वाला मंडे हर किसी को बेकार लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीकेंड के बाद दिमाग और शरीर एक बार फिर से आराम की स्थिति से वापस काम या पढ़ाई के रूटीन में लौटते हैं। जिसकी वजह से कई लोगों को थोड़ी सुस्ती, तनाव या अनिच्छा महसूस हो सकती है। कुछ भी हो यह दिन एक नई शुरुआत का समय होता है। इसलिए मोटिवेटेड रहकर दिन की शुरुआत करें। यहां हम कुछ मोटिवेशनल शायरियां शेयर कर रहे हैं जो मंडे के दिन स्टेटस पर लगाने के लिए बेस्ट रहेंग।

1) मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

2) रास्ते कभी खत्म नहीं होते, बस लोग हिम्मत हार जाते हैं, तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही पड़ता है।

3) जो गिरकर संभल जाता है, वही इतिहास बनाता है, हार मानने वाला कभी मंज़िल नहीं पाता है।

4) मुश्किलों से भागना आसान होता है, हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है।

5) खुद पर भरोसा रखना सीख लो, सहारे कितने भी सच्चे हों, साथ छोड़ ही जाते हैं।

6) आज का संघर्ष ही कल की पहचान बनेगा, धैर्य रख, तेरा वक्त भी महान बनेगा।

7) अगर सूरज की तरह चमकना है, तो पहले सूरज की तरह जलना होगा।

8) थक कर बैठना मंज़ूर है, लेकिन हार कर बैठना नहीं।

9) सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं, सपने वो हैं जो नींद ही उड़ा देते हैं।

10) कदम छोटा हो या बड़ा, फर्क नहीं पड़ता, बस मंजिल की तरफ बढ़ता रहना चाहिए।

11) समय और मेहनत दोनों का सम्मान करो, कामयाबी खुद तुम्हारे नाम होगी।

12) जो अपने लक्ष्य के लिए दीवाने होते हैं, वही दुनिया में मिसाल बन जाते हैं।

13) अंधेरों से मत डर, सितारे अंधेरे में ही चमकते हैं।

14) हर दिन एक नई शुरुआत है, खुद पर विश्वास ही सबसे बड़ी बात है।

15) कठिनाइयां इंसान को मजबूत बनाती हैं, और संघर्ष सफलता की राह दिखाती है।

16) हार को हार मत समझो, यह जीत की पहली सीढ़ी है।

17) किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है, जो मेहनत को अपना दोस्त बना लेते हैं।

18) वक्त बदलने में वक्त लगता है, इसलिए सब्र रख और मेहनत करता जा।

19) जहां चाह होती है, वहां राह खुद बन जाती है।

20) सफलता की चाबी मेहनत के पास होती है, बहाने बनाने वालों के पास नहीं।

21) हौसलों की आग को कभी बुझने मत देना, मुश्किलों को अपने सपनों से बड़ा मत होने देना।

22) जो खुद की नजर में सफल है, दुनिया भी एक दिन उसे सलाम करती है।

23) हर ठोकर एक सबक सिखाती है, और हर सबक मंजिल के करीब ले जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN