Source :- LIVE HINDUSTAN
Silver Rate Today: आज बुधवार 5 अगस्त को चांदी के दाम में तेजी रही। चांदी का भाव 3755 रुपये चढ़कर 2.25 लाख रुपय पर आ गई है। बीते तीन दिनों में चांदी करीब 9000 रुपये महंगी हो चुकी है। कल मंगलवार को चांदी का रेट 4996 रुपये की बढ़त के साथ 2.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर बंद हुई थी। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 5 अगस्त का रेट जान लीजिए।
दिल्ली में चांदी का रेट
दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.25 लाख रुपये पर है। यहां चांदी करीब 3,700 रुपये महंगी हुई है। ज्वैलरी मार्केट में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,255 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,184 रुपये है।
यूपी में चांदी का रेट
यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,27,386 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 3768 रुपये की बढ़त रही। कल चांदी का दाम 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
बिहार में चांदी का भाव
बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,25,480 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 3637 रुपये महंगा हुआ है।
राजस्थान में चांदी का भाव
राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,25,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 3552 रुपये चढ़ा है।
मुंबई में चांदी का भाव
मुंबई में चांदी का भाव 2,25,626 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 3561 रुपये चढ़ा है।
चांदी में तेजी का कारण
चांदी की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग और निवेशकों की खरीदारी है। अमेरिका-ईरान तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे चांदी की कीमतों को भी समर्थन मिल रहा है।
दूसरी वजह ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें हैं। निवेशकों की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों पर बनी हुई है। ब्याज दरों में संभावित बदलाव और डॉलर की चाल का सीधा असर चांदी की कीमतों पर पड़ता है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
इसके अलावा चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड भी लगातार मजबूत बनी हुई है। इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल बढ़ने से इसकी मांग में इजाफा हुआ है। मजबूत औद्योगिक मांग और निवेशकों की खरीदारी के चलते चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




