Home BUSINESS NEWS HINDI Stock in News: इस हफ्ते 2 कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा,...

Stock in News: इस हफ्ते 2 कंपनियों के शेयरों का होगा बंटवारा, 1 कंपनी ट्रेड करेगी एक्स-बोनस, आपका है किसी पर दांव?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock in News: शेयर बाजार में इस हफ्ते दो कंपनियों के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। वहीं, एक कंपनी की तरफ से निवेशकों को बोनस शेयर दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि ये कंपनियों स्टॉक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन भी कर रही हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में

1-Krishana Phoschem Ltd

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 3 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, 17 जून 2026 को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.50 रुपये का फायदा हुआ था।

Krishana Phoschem Ltd ने 2023 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिए थे। बता दें, गुरुवार को एनएसई में यह स्टॉक 724.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। इस साल अबतक यह स्टॉक 38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 42 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1241 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

2- Madhya Bharat Agro Products Ltd

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी 5 हिस्सों में होने जा रहा है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 टुकड़ों में स्प्लिट किया जाएगा। Madhya Bharat Agro Products Ltd की तरफ से इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 3 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है।

गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 575 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। इस साल कंपनी के शेयरों का दाम 34.33 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल से शेयर बाजार में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 2090 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

3-Divine Hira Jewellers Ltd

कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए 2 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

गुरुवार को कंपनी के शेयर 319 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का दाम 35 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक साल में स्टॉक का दाम 500 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN