Home rss business hindi Stock Market Holidays: कल 20 अक्टूबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE...

Stock Market Holidays: कल 20 अक्टूबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE में दशहरा की छुट्टी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Holidays: कल मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी शेयर बाजारों में रहेगी
  • बीएसई और एनएसई में कल कोई भी कारोबार नहीं होगा

Stock Market Holidays: घरेलू शेयर बाजार कल यानी 20 अक्टूबर को बंद रहेगा। दशहरा की छुट्टी की वजह से बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं होगा। यानी इस हफ्ते आज को लेकर सिर्फ 4 दिन ही स्टॉक मार्केट ओपन रहेगा। बता दें, इस महीने की यह दूसरी छुट्टी है। इससे पहले घरेलू शेयर बाजार 2 अक्टूबर को बंद था।

2026 में कुल 16 दिन घरेलू शेयर बाजार बंद रहेगा। जिसमें से 12 दिन की छुट्टी बीत चुकी है। यानी अब महज 4 दिन का अवकाश ही बचा हुआ है। इसमें दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहार शामिल हैं।

क्या कल MCX भी है बंद?

हां, बीएसई और एनएसई की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी कल यानी 20 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। हालांकि, सुबह की बंदी के बाद शाम को एमसीएक्स खुलेगा। बता दें, एमसीएक्स के कैलेंडर के अनुसार 2026 में कुल 16 कारोबारी दिन ऐसे हैं जिस दिन बाजार या तो पूरा या फिर आंशिक बंद रहेगा।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज में कल पूरे दिन छुट्टी रहेगी।

इस साल अभी कब-कब है छुट्टी

कल यानी 20 अक्टूबर के बाद घरेलू शेयर बाजार सीधा 10 नवंबर को बंद रहेगा। इस दिन दिवाली बलिप्रतिपदा की छुट्टी रहेगी। नवंबर के महीने में दूसरी छुट्टी 24 तारीख को होगी। इस दिन गुरु नानक जयंती का अवकाश रहेगा। बता दें, साल की आखिरी छुट्टी दिसंबर में 25 तारीख को है। क्रिसमस की वजह से इस दिन कारोबार नहीं होगा।

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट

पिछले हफ्ते की तेजी इस सोमवार को बरकरार नहीं रह पाई। सोमवार को 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को दोपहर 12 बजे 600 से अधिक अंक लुढ़क चुका था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN