Home rss business hindi Stock Market Today: बाजार को संभाल रहे IT शेयर, सेंसेक्स 73000 और...

Stock Market Today: बाजार को संभाल रहे IT शेयर, सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22700 पर कर रहा संघर्ष

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: बाजार खुलने के बाद ही गिरावट की पटरी पर आ गया
  • सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22700 पर संघर्ष कर रहा है
  • विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को लगातार 13वें कारोबारी सत्र में भारतीय शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

Stock Market Today Live 9:20 AM: IT स्टॉक्स में आज भी तेजी है। टीसीएस 2.69, एचसीएल टेक 1.95, इन्फोसिस 1.69 और टेक महिंद्रा 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। इस बीच सेंसेक्स भी हरे निशान के साथ 73000 के पार पहुंच गया है। अभी इसमें 50 अंकों की बढ़त है। निफ्टी भी 22700 के आसपास संघर्ष कर रहा है।

Stock Market Today Live 9:17 AM:मंगलवार की उड़ान के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 15 अंक ऊपर 73050 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 6 अंक नीचे 22716 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद ही गिरावट की पटरी पर आ गया। सेंसेक्स 56 अंक नीचे 72976 और निफ्टी 27 अंक नीचे 22694 पर है।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रहने के संकेत हैं। पिछले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.6% की तेजी के बाद अब कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 22,764 अंक पर कारोबार कर रहा था। इससे निफ्टी-50 के सीमित बढ़त या सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे थे। मंगलवार को निफ्टी 22,721.95 अंक पर बंद हुआ था।

107 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष से तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, रूस से डीजल की सप्लाई बढ़ने की संभावना पर भी बाजार की नजर है।

लगातार 13वें सत्र में विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मंगलवार को लगातार 13वें कारोबारी सत्र में भारतीय शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। एनएसई के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 1,305 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,439 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। घरेलू निवेशकों की खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है, लेकिन विदेशी पूंजी की लगातार निकासी निवेशकों के लिए चिंता बनी हुई है।

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

टाटा एलेक्सी: ट्रांसपोर्ट और मीडिया कारोबार में वृद्धि के समर्थन से कंपनी का तिमाही मुनाफा बढ़ा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स: कंपनी ने 17 सितंबर से अब तक 533 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी।

विप्रो: कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में PERM प्रक्रिया के निलंबन से उसके कारोबार पर कोई बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है।

जाइडस लाइफसाइंसेज: अहमदाबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अमेरिकी दवा नियामक का निरीक्षण पूरा हुआ।

गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स: कंपनी के बोर्ड ने सिक्का इकाई में फॉस्फोरिक एसिड और सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र स्थापित करने को मंजूरी दी।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स: कंपनी के नेट प्रॉफिट में पिछली तिमाही के मुकाबले तेज वृद्धि दर्ज की गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN